दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

मोहम्मदी वेलफेयर सोसायटी ने ईद उल फितुर पर दिया कौमी एकता का संदेश

ईद उल फितुर पर मोहम्मदी वेलफेयर सोसायटी ने पेश की कौमी एकता की मिसाल, दिया इंसानियत और भाईचारे का संदेश
धनपुरी।

ईद उल फितुर के पावन अवसर पर धनपुरी में मोहम्मदी वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम ने हिन्दू-मुस्लिम कौमी एकता की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की। कार्यक्रम का आयोजन सोमवार शाम 7 बजे से वेलकम पैलेस में प्रारम्भ हुआ इस आयोजन में हिन्दू-मुस्लिम, सिक्ख,इसाई सभी विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जिसने “विविधता में एकता” की भारतीय परंपरा को और मजबूत किया।
कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया, जहां मंच संचालन भाई कलाम ने अपने शायराना अंदाज में किया तो नसीर राजा ने माइक पर इंसानियत की नजीर पेश की उन्होंने सर्वधर्म सम्भाव पर मंच को सँजोया वहीं मंच पर न्यायाधीश हिदायतुल्ला विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।धनपुरी-बुढ़ार समेत आसपास के सभी हिन्दू,मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ बैठकर ईद की खुशियां साझा कीं। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और समाज में प्रेम, भाईचारा तथा शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।

 


इस अवसर पर सोसायटी के पदाधिकारियों
मोहम्मदी वेलफेयर सोसायटी सरपरस्त -शाह आलम खान सदर – मोहम्मद आज़ाद अली सेकेट्री – मोहम्मद अली (पप्पू ) कैसीयर – मोहम्मद फैज़ कलाम मोहम्मद एडवोकेट, नसीर राज़ा सलमान शेख, मेराज, जावेद, जुल्फीकार, आरिफ, शोहेल, रुस्तम, रफीक, सभी मित्र और सहयोगी गण और गणमान्य नागरिकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि त्योहार केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं होते, बल्कि वे समाज को जोड़ने और आपसी रिश्तों को मजबूत करने का माध्यम भी हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब समाज को एकजुट रहने की सबसे ज्यादा जरूरत है, ऐसे आयोजन आपसी विश्वास और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं।
वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि धर्म, जाति और पंथ की सीमाओं से ऊपर उठकर इंसानियत को अपनाना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने आज के समाज व देश के सभी नागरिकों से अपील की कि वे समाज में फैल रही नफरत और भेदभाव की भावनाओं को खत्म कर प्रेम, सहिष्णुता और सहयोग की भावना को बढ़ाएं।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, राष्ट्रहित और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही जरूरतमंद लोगों की सहायता करने और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।
आयोजन में पूर्व विधायक छोटेलाल सरावगी,डिस्टिक जज मो0 हिदायत उल्ला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष बलमीत सिंह खनूजा,नपा उपाध्यक्ष हनुमान खंडेलवाल,नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी सरावगी ,सुजीत सिंह चंदेल,राजेश चमडिया,मुबारक मास्टर,रोहणी गर्ग,राजू सेठिया,मनोज जैन,पुष्पेंद्र ताम्रकार,पियूष शुक्ला,अरविंद जैन,बबलू सिंह,नसीर राजा,प्रकाश कृष्णानी
मंचासिन रहे सभी ने इस अवसर पर अपने अपने उद्बोधन से समाज को संदेश दिया और सदैव आपस में भाईचारा व सौहार्द बनाए रखने की अपील की।


उक्त कार्यक्रम को अपने कैमरे में कैद करने की जिम्मेवारी पत्रकार अतीक खान बाबा,विनय मिश्रा,अनिल लहंगीर,अविनाश शर्मा, रजनीश शर्मा ने निभाई।
अंत मे सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि भारत की असली ताकत उसकी एकता और विविधता में निहित है, और इसे बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
इस कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया कि जब लोग दिल से जुड़ते हैं, तो हर दीवार अपने आप टूट जाती है और समाज में प्रेम और इंसानियत की रोशनी फैलती है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!