Gold Silver Price Today: कल सोने और चांदी जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। सोने में कल इतनी गिरावट आई कि इसने 1,29,595 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो बनाया। सोने में कल 15 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।

इस स्थिति में वे लोग खुश है जिनके घर में शादी है और वे गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं। लोग ये जानना चाहता है कि आखिर सोना कहां तक गिर सकता है। क्या इसकी कीमत 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे जाएगी? सबसे पहले जानते हैं कि क्या 24 कैरेट सोना 1 लाख प्रति 10 ग्राम से नीचे जा सकता है। एक्सपर्ट इस पर क्या कह रहे हैं?

1 लाख से नीचे जाएगा सोना?

कल हुई गिरावट को देखते हुए हमने केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया से बातचीत की। उनसे यह भी सवाल किया कि सोने का भाव 1 लाख से नीचे जाएगा? उन्होंने कहा कि सोने की कीमत फिर 1 लाख से नीचे नहीं आएगी।

जब तक मध्य पूर्व में युद्ध रहेगा तब तक सोने में गिरावट देखी जाएगी- अजय केडिया

इसके साथ ही उन्होंने सोने और चांदी को लेकर नया टारगेट प्राइस दिया है-

  • सोना- 1,15,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी- 1,75,000 रुपये प्रति किलो

ऊपर दिए गए आंकड़े सोने और चांदी का नया सपोर्टिंग टारगेट प्राइस है। इसका मतलब है कि सोना 1,15,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेंज में आ सकता है। इसके साथ ही चांदी 1,75,000 रुपये प्रति किलो की रेंज तक आ सकता है।

इसके अलावा कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने भी सोने और चांदी को लेकर नया सपोर्टिंग प्राइस दिया है। अनुज गुप्ता की मानें तो-

  • सोना- ₹1,15,000 (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर $3450–3500) तक पहुंच सकता है

  • चांदी $50 (लगभग ₹1,75,000 MCX) की ओर गिर सकती है।

क्या अभी खरीद लें?

अजय केडिया की मानें तो अगर आप परंपरागत उद्देश्य से खरीदना चाहते हैं तो ये समय सोना और चांदी खरीदने के लिए अच्छा समय है।