दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

नाले के तेज बहाव बहे 8 वर्षीय मासूम का मिला शव, 24 घंटे बाद रेस्क्यू टीम को मिली सफलता

शहडोल।। देवलोंद थाना क्षेत्र के एक गांव के नाले के पास खेल रहे बच्चों में से एक 8 वर्षीय मासूम बालक तेज बहाव की जद में आकर नाले में बह गया था। मामले की जानकारी बाद मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लगभग 24 घंटे की बाद बच्चे के शव को घटना स्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर बरामद किया।

मिली जानकारी अनुसार ग्राम बोकरी स्थित औंधी नाला के पास गांव के ही बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान अचानक नाले में पानी का बहाव तेज होने की वजह से प्रिंस कुशवाहा नाले में बह गया। उसके साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था। बहरहाल, शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया  है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!