दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

गोरखपुर में शराब तस्करी का खुलासा: नंबर प्लेट बदलकर बिहार पहुंचाई जा रही थी शराब

मुंडेरा बाजार, गोरखपुर:
चौरी चौरा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 1611 बोतल शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक संदिग्ध कार भी जब्त की गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप क्षेत्र से गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर नबियहवा रेलवे ओवरब्रिज के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसमें सवार युवक भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक और धीरज अहलावत के रूप में हुई है, जो हरियाणा के सोनीपत जिले के निवासी हैं। तलाशी में उनके पास से नकदी और मोबाइल फोन बरामद हुआ।

कार की जांच में कई अनियमितताएं सामने आईं। इंजन और चेसिस नंबर अलग-अलग पाए गए। ई-चालान जांच में वाहन बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत मिला।

वाहन की तलाशी लेने पर 180 एमएल की कुल 1611 बोतल शराब बरामद हुई। कुल मात्रा लगभग 290 लीटर है। शराब हरियाणा निर्मित बताई जा रही है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाकर यह कारोबार करते हैं। वे हरियाणा से शराब खरीदकर बिहार में तीन गुना कीमत पर बेचते थे।

तस्करों ने यह भी खुलासा किया कि वे रास्ते में कई बार वाहन का नंबर प्लेट बदलते थे। हरियाणा से निकलते समय हरियाणा का नंबर, बीच में दूसरे जिले का और गोरखपुर के पास बिहार का नंबर प्लेट लगा देते थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। मामले की आगे जांच जारी है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!