दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

सिंगर आशा भोसले अस्पताल में भर्ती: थकान और छाती के संक्रमण से बिगड़ी तबीयत, पोती जनाई ने दी अपडेट

सिंगर आशा भोसले अस्पताल में भर्ती:ज्यादा थकान और छाती के इन्फेक्शन से बिगड़ी तबीयत; पोती जनाई ने दी हेल्थ अपडेट

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर और दिग्गज सिंगर आशा भोसले को शनिवार शाम मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी तबीयत ज्यादा थकान और छाती में संक्रमण के कारण खराब हुई है। पहले यह खबर आई कि उन्हें हार्ट अटैक आया है, लेकिन बाद में उनकी पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि आशा भोसले को छाती के इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगी। जनाई ने कहा, ‘हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे।’

आशा भोसले ने अपने संगीत करियर में 12,000 से अधिक गाने गाए हैं, जो आज भी काफी लोकप्रिय हैं। उनके सदाबहार गीत जैसे ‘दम मारो दम’, ‘पिया तू अब तो आजा’ और ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को बहुत छू जाते हैं।’ आशा भोसले का जीवन और करियर आसान नहीं रहा। वह दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। बचपन में पिता के निधन के बाद उन्होंने बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर परिवार की जिम्मेदारी संभाली।

आशा भोसले ने 16 वर्ष की उम्र में गणपतराव भोसले से शादी की, जो उनकी बड़ी बहन लता और परिवार के लिए विवादास्पद फैसला था। इस शादी के कारण लता मंगेशकर ने उनसे संपर्क तोड़ लिया था। शादी में मुश्किलों और घरेलू हिंसा का भी सामना करने के बाद वे 1960 में अलग हो गईं और अपने तीन बच्चों की जिम्मेदारी अकेले निभाई। बाद में उनकी दूरियां परिवार से कम हुईं।

1980 में उन्होंने प्रसिद्ध संगीतकार आरडी बर्मन से दूसरी शादी की। आरडी बर्मन के साथ उनका परिचय 1966 में फिल्म ‘तीसरी मंजिल’ के दौरान हुआ था। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। हालांकि, बर्मन की मां को उनकी शादी मंजूर नहीं थी। बर्मन ने मां की हद्द से ज्यादा मनोदशा के कारण अंतिम समय में अपनी मां की इच्छा का सम्मान करते हुए आशा से शादी की।

आशा भोसले ने अपने संगीत जीवन में कई मशहूर संगीतकारों जैसे ओपी नैयर, आरडी बर्मन, खय्याम, बप्पी लहरी के साथ काम किया है और कई सदाबहार गीत गाए हैं। एक बार उन्हें रिकॉर्डिंग स्टूडियो से उनकी आवाज खराब बताकर बाहर भी किया गया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि 1947 में किशोर कुमार के साथ गाने के दौरान उन्हें साउंड रिकॉर्डिस्ट द्वारा अवांछनीय बताया गया था।

गायिकी के अलावा आशा भोसले खाना पकाने की भी शौकीन हैं। उनके कढ़ाई गोश्त और बिरयानी के कई बॉलीवुड सेलेब्स दीवाने हैं। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को उनके हाथ का शामी कबाब, कढ़ाई गोश्त और काली दाल बेहद पसंद थे। आशा ने खाने के शौक को व्यवसाय में भी बदला और दुबई, कुवैत, अबुधाबी, दोहा और बहरीन में अपने रेस्टोरेंट्स चलाए। उनका रेस्टोरेंट उत्तर पश्चिमी भारतीय व्यंजनों के लिए मशहूर है।

अस्पताल ने फिलहाल आशा भोसले की स्वास्थ्य स्थिति की रिपोर्ट साझा नहीं की है, लेकिन उनके प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों में उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद बनी हुई है। इस बीच, पोती जनाई का अपडेट सभी के लिए राहत का संदेश लेकर आया है कि उनका इलाज अच्छा चल रहा है। आशा भोसले के प्रशंसक और परिवार वाले उनकी सेहत में सुधार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!