दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

रणबीर-आलिया की शादी की चौथी वर्षगांठ: बर्फबारी के बीच सेलेब्रेशन की तस्वीरें साझा, एक्ट्रेस ने लिखा- ‘तू साथ है तो दिन रात है’

रणबीर-आलिया की शादी की चौथी एनिवर्सरी:बर्फबारी के बीच सेलब्रैशन की तस्वीरें शेयर की; एक्ट्रेस ने लिखा- तू साथ है तो दिन रात है

बॉलीवुड के चर्चित कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को अपनी शादी की चौथी वर्षगांठ बड़ी ही प्यारे और खास अंदाज में मनाई। इस मौके पर आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेकेशन की कई अनसीन और खूबसूरत तस्वीरें व वीडियो पोस्ट किए, जिनमें यह दंपति बर्फीली वादियों के बीच एक-दूसरे के साथ सुकून भरे पल बिताते नजर आ रहे हैं।

आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्कीइंग ट्रिप की झलक साझा की है, जिसमें दोनों पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद उठाते, स्कीइंग करते, और साथ में गर्म ड्रिंक्स पीते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपनी लोकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन फैंस का मानना है कि यह कपल स्विट्जरलैंड के प्रसिद्ध स्थल गस्ताद में छुट्टियां मना रहा है।

तस्वीरों में रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा के साथ भी नजर आए, जो इस फन और फैमिली टाइम को और खास बना रहा है। रणबीर ने राहा को साथ लेकर ‘एल्पका’ नामक पहाड़ी जानवर को खाना खिलाते हुए भी पिक्चर्स शेयर की हैं।

इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए आलिया ने अपने पोस्ट में एक भावुक नोट भी लिखा है जिसमें उन्होंने कहा, “फिसलने और गिरने, चलने और बहुत सारी बातें करने के बीच… हमने अपने लिए एक बहुत ही शानदार लाइफ बना ली है। शॉर्ट में कहूं तो… तू साथ है तो दिन रात है।” उनकी इस पोस्ट के बैकग्राउंड में उनकी फिल्म ‘हाईवे’ का म्यूजिक भी सुनाई दे रहा है, जो इस भावना को और गहरा करता है।

इस पोस्ट पर परिवार और बॉलीवुड सितारे भी खूब प्यार बरसाते नजर आए। रणबीर की मां, नीतू कपूर ने इसे ‘परफेक्ट’ बताया जबकि आलिया की मां सोनी राजदान ने कमेंट किया, “यह सब कितना जादुई और प्यारा है।” रणबीर की बहन रिद्धिमा ने भी दिल वाला इमोजी शेयर कर अपने स्नेह का इजहार किया।

रणबीर और आलिया की प्रेम कहानी अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर शुरू हुई थी। कई वर्षों की डेटिंग के बाद दोनों ने 14 अप्रैल 2022 को मुंबई में अपने घर ‘वास्तु’ में एक साधारण लेकिन भावुक समारोह के बीच शादी की। उसी वर्ष नवंबर में उन्होंने अपनी बेटी राहा का स्वागत किया। अब यह जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर, आलिया के साथ विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में होंगे।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!