दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

मुंबई की सड़कों पर भारी सूटकेस उठाते दिखे राहुल रॉय: बदले लुक ने लोगों को किया हैरान, कभी थे नेशनल क्रेज

मुंबई की सड़कों पर भारी सूटकेस उठाते दिखे राहुल रॉय:पहचान नहीं पाए कई लोग, बदले लुक ने चौंकाया, कभी नेशनल क्रेज थे

मुंबई: 90 के दशक के सुपरस्टार और ’आशिकी’ फिल्म से रातोंरात जुड़ा नाम राहुल रॉय फिर से चर्चा में आ गए हैं। हालांकि इस बार वह अपनी फिल्मों की वजह से नहीं, बल्कि एक वायरल हुए वीडियो के कारण सुर्खियों में हैं। वर्सोवा इलाके की सड़कों पर वायरल हुए इस वीडियो में राहुल रॉय को भारी सूटकेस उठाते और चलते हुए देखा गया है, जो उनके फैंस के लिए एक भावुक पल साबित हुआ।

वीडियो में राहुल रॉय एकदम साधारण कपड़ों में नजर आ रहे हैं और मुंबई की टूटी-फूटी सड़कों के बीच भारी सूटकेस खुद उठाकर चलते दिख रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनके इस अंदाज की वीडियो बना रहे हैं। जब राहुल की नजर कैमरे पर पड़ती है, तो वह हल्की मुस्कान देते हुए आगे बढ़ जाते हैं। यह लुक देखकर कई लोग उन्हें पहचान नहीं पाए और सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने काफी प्रतिक्रियाएं जगाईं।

यूजर्स ने इस वीडियो को देखकर याद दिलाई ’आशिकी’ जैसी उनकी यादगार फिल्में और उनकी सुपरस्टार की बात। वहीं कुछ ने यह भी सवाल उठाया कि वीडियो बनाते लोगों ने उनकी मदद क्यों नहीं की। फैंस का गुस्सा उन पर भी नजर आया जो केवल रिकॉर्डिंग करते रहे और किसी ने मदद के लिए कदम नहीं बढ़ाया। एक यूजर ने लिखा, “यहां सिर्फ चढ़ते सूरज को सलाम किया जाता है,” तो किसी ने कहा, “कम से कम किसी को उनका बैग उठाने में मदद करनी चाहिए थी।”

राहुल रॉय का करियर 1990 में आई फिल्म ‘आशिकी’ की सफलता से चमका। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात सुपरहिट स्टार बना दिया था और वह उस वक्त पूरी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक थे। 11 दिनों में उन्होंने 47 फिल्में साइन कर ली थीं और उनकी फिल्में सिनेमाघरों में महीनों तक हाउसफुल रहीं। लेकिन समय के साथ उनका करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा। बड़े प्रोजेक्ट्स में काम का मौका कम हुआ और उन्हें बी व सी ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा।

राहुल रॉय ने 2007 में ‘बिग बॉस’ का पहला सीजन जीतकर एक बार फिर चर्चा को आकर्षित किया, लेकिन इससे उनका करियर खास अच्छा नहीं हुआ और संघर्ष जारी रहा। कुछ साल पहले उन्होंने ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारी का सामना किया, जो उनकी जिंदगी और करियर पर गहरा प्रभाव डाल गई। इस मुश्किल घड़ी में सलमान खान ने उनका साथ दिया और इलाज में मदद की। साथ ही, सलमान ने राहुल को अपनी फिल्म में काम भी दिया।

आज भले ही राहुल रॉय फिल्मों में कम दिखाई देते हों, लेकिन उनके फैंस के दिलों में उनका किरदार और ’आशिकी’ फिल्म की यादें आज भी जिंदा हैं। यही वजह है कि उनका यह साधारण सा वीडियो भी सोशल मीडिया पर भावुक प्रतिक्रियाएं बटोर रहा है और 90 के दशक की यादें ताजा कर रहा है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!