दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

बुढ़ार निवासी गांजा तस्कर को छत्तीसगढ़ पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी!

बुढ़ार निवासी गांजा तस्कर के छत्तीसगढ़ पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी!

अर्टिगा से निकला 1.22 करोड़ का गांजा, एक तस्कर गिरफ्तार…

गांजा है और बुढ़ार, ऐसा नाता हो चुका है कि साथ ही नही छूट रहा सीधे पुलिस के घर मे सुरक्षित पहुँचने के बाद भी मुह में लगा खून बाहर आकर उसी कारोबार को बेखौफ करने की इजाजत देने लगता है अभी शहडोल पुलिस इस अवैध काम से जुड़े कनेक्शन को सुलझा नही पाई कि एक और खबर सामने आ गई जहाँ कोयलांचल बुढ़ार का ही एक और युवा गांजा तस्करी करते धरा गया।
सवाल है कि स्थानीय स्तर से लेकर थानों से गुजरने वाली गाड़ियों पर पुलिस की नजर पड़ती क्यों नही?
सवाल है कि इतने दिनों तक इतना बड़ा कारोबार कैसे संचालित होता रहता है?
क्या पुलिस गांजा से जुड़े उन सफेदपोशों को ढूढ पाएगी जिनके हाथ आज भी उड़ीसा की गलियों में बिकने वाले इस मादक पदार्थ से सने हैं?
बहरहाल पुलिस ने इस बार एक और आरोपी को धर दबोचा है।
छग।

थाना रतनपुर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 17 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि मारुति अर्टिगा वाहन (CG 04 QD 7255) के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध गांजा कटघोरा से मरवाही मार्ग होते हुए मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना पर रतनपुर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए नेशनल हाईवे नवापारा चौक भेड़ीमुंडा के पास घेराबंदी की।
कुछ समय बाद संदिग्ध अर्टिगा वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 245 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही परिवहन में प्रयुक्त वाहन (कीमत लगभग 8 लाख रुपये) को भी जब्त किया गया।। इस मामले में आरोपी की पहचान अमित कुमार केवट (33 वर्ष), निवासी भुतही टोला, थाना बुढार, जिला शहडोल (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना रतनपुर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन, निरीक्षक अनिल अग्रवाल, ACCU प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी सहित पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!