दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

शामली आयुष मलिक धर्मांतरण विवाद: खाप प्रमुख राजेंद्र मलिक का दावा— जल्द लौटेगा घर

शामली आयुष मलिक धर्मांतरण मामला: खाप प्रमुख राजेंद्र मलिक बोले— जल्द होगी घर वापसी

शामली। शामली में आयुष मलिक के धर्मांतरण मामले को लेकर गठवाला खाप के प्रमुख बाबा राजेंद्र मलिक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आयुष मलिक जल्द ही अपने परिवार के पास वापस आ जाएगा। खाप प्रमुख ने बताया कि इस मामले पर समाज और परिवार के साथ बातचीत जारी है और उम्मीद जताई है कि 15 दिनों के अंदर आयुष की वापसी हो जाएगी।

आईएएनएस संवाददाता से बातचीत में बाबा राजेंद्र मलिक ने कहा कि इस मामले को लेकर खाप में गहराई से चर्चा हो रही है। उन्होंने बताया कि वे आयुष के पिता से भी संपर्क में हैं और बातचीत के दौरान उन्हें आश्वासन मिला है कि आयुष की हालत ठीक है। उन्होंने कहा, “अगर आयुष का ब्रेनवॉश किया गया है तो वह सही हो जाएगा और अपने परिवार में वापस आ जाएगा।”

राजेंद्र मलिक ने यह भी बताया कि परसों उनकी आयुष से मुलाकात नहीं हुई है, लेकिन परिवार के संपर्क में रहने वाले लोग उनसे मिले हैं और पूरे मामले की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा, “हरिद्वार में शिविर के कारण हम थोड़े विलंब से इस मामले में सक्रिय हुए हैं, लेकिन वर्तमान में हम पूरी तरह मामला देख रहे हैं।”

खाप प्रमुख ने आगे कहा कि वे दिन-रात प्रयास कर रहे हैं कि आयुष के परिवार में पुनः मेलमिलाप हो और परिवार की एकता बनी रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में धार्मिक तनाव बढ़ाने वाली बातों से बचना चाहिए। राजेंद्र मलिक ने कहा कि इतिहास में भी धर्मांतरण के कई उदाहरण रहे हैं, यह नया विषय नहीं है, जो इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है।

साथ ही उन्होंने चांदनी कुरैशी और उनके पिता के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का भी समर्थन किया। राजेंद्र मलिक ने बताया कि इस मामले में प्रशासन सक्रिय है और जो भी व्यक्ति इसमें शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “कुछ गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं और आगे भी नाम दर्ज होने वाले लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।”

राजेंद्र मलिक ने अंत में दोहराया कि आयुष उनका बच्चा है और वह जल्द ही अपने घर लौटकर परिवार के साथ रहेगा। इस बीच समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी बनती है कि वे इस मामले को शांति एवं सौम्य तरीके से हल करें, जिससे समाज में भाईचारे और सुरक्षा बनी रहे।

Source

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!