दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

कुरुक्षेत्र बने शहडोल में संजय अग्रवाल की अग्निपरीक्षा, जनता को बेहतर कानून व्यवस्था का इंतजार

शहडोल के कुरुक्षेत्र में संजय अग्रवाल की अग्निपरीक्षा, जनता को कानून के धर्म की पुनर्स्थापना की उम्मीद

शहडोल।
शहडोल जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया।
जनसंपर्क कार्यालय के स्रोत के अनुसार, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा उन्हें वर्ष 2017 एवं 2018 का के.एफ. रुस्तम पुरस्कार तथा वर्ष 2020 में भारत सरकार द्वारा सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
अब देखना यह होगा कि संजय जी अपनी दिव्य दृष्टि, अनुभव, पूर्व के पराक्रम और शौर्य का परिचय अपराध और चुनौतियों से घिरे इस शहडोल जिले में किस प्रकार देते हैं।
इनसे पूर्व रामजी के कार्यकाल को लेकर जिले में अलग-अलग चर्चाएं और धारणाएं रहीं। अपराध, अपराधियों और अवैध कारोबार को लेकर उठते सवालों के बीच अब जनता नए पुलिस अधीक्षक से एक नई व्यवस्था और मजबूत कानून व्यवस्था की उम्मीद लगाए बैठी है। ऐसा प्रतीत होता है मानो रामजी अपने पीछे रामराज्य की एक ऐसी छवि छोड़ गए हों कि उनके जाने के बाद जनता उन्हें याद कर रही है और उदास जनता घर घर नारे लगा रही हो की “राम आएंगे”….
अब विराटधरा की इस नगरी में उम्मीद है कि पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल जनता रूपी अर्जुन को असहाय नहीं होने देंगे और कानून व्यवस्था रूपी कुरुक्षेत्र में न्याय व धर्म की स्थापना करेंगे।
महाभारत के इस अध्याय में संजय जी का उल्लेख उनके कर्मों के आधार पर अक्षरशः दर्ज हो, यही शहडोल की जनता की अपेक्षा है। यदि वे अपने कार्यों से जनविश्वास जीतने में सफल रहे तो उन्हें भी यहां की जनता लंबे समय तक उसी प्रकार याद रखेगी, जैसे लोग  अपने कर्मों से अमिट छाप छोड़ने वाले व्यक्तित्वों को युगों-युगों तक स्मरण करते हैं जैसे पूर्व आईपीएस “अवधेश गोस्वामी”।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!