दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, शहडोल के शिक्षक परेशान

35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, शहडोल के शिक्षक परेशान

शहडोल।

मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जुलाई 2023 से 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षक संवर्ग को चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ दिये जाने का आदेश जारी किया गया है । प्रदेश के अधिकांश जिलों में यह लाभ शिक्षकों को मिल भी चुका है।

लेकिन शहडोल जिले में स्थिति बिल्कुल उलट है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शहडोल ने चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान के लिए शिक्षकों से 25 अप्रैल 2026 तक प्रस्ताव मंगवाए थे। उसके बाद तीन माह बीत गए, लेकिन अब तक एक भी प्रकरण में स्वीकृति आदेश जारी नहीं हुए हैं।

मई, जून निकल गया और जुलाई माह भी आधा बीत चुका है। वेतनमान रुके होने से सैकड़ों शिक्षकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। शिक्षकों का कहना है कि कार्यालय की लापरवाही के कारण उन्हें उनका जायज हक समय पर नहीं मिल पा रहा।

शिक्षक संगठनों ने आरोप लगाया है कि DEO कार्यालय शिक्षक संवर्ग के प्रति असंवेदनशील रवैया अपना रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर लंबित प्रकरणों का निराकरण करने की मांग की है।
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने इस शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!