दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

14.49 हजार का तालाब धंस गया भ्रष्टाचार की कीचड़ में

14.49 हजार का तालाब भ्रष्टाचार की कीचड़ में धंस गया
पीएम आवास घोटाले के बाद दूसरा घोटाला

शहडोल।सरईकापा

शहडोल जिले में भ्रष्टाचार की एक गाथा है और बात पंचायत की हो जाए तो उसमें महाकाव्य जैसे ग्रन्थ लिखे जा सकते हैं जिन पर रामायण और गीता के श्लोक भी सार्थक हो जाए और इससे भी आश्चर्य तब हो जाता है…

जब बात ग्राम पंचायत सरईकापा की आ जाए ग्राम पंचायत में पीएम आवास योजना की जाँच कलेक्टर से लेकर जिला सीईओ तक पहुंची किन्तु शिकायत में क्या जाँच और कार्यवाही हुई ये पूर्व कलेक्टर ही बता सकते हैं हलाकि पूर्व कलेक्टर का तो तबादला हो चुका है उम्मीद है वर्तमान कलेक्टर पीएम आवास योजना में हुए घोटाले और अपात्रों की दी गई खैरात की जाँच कराकर पंचायत के जिम्मेदार व सर्वे करने वाले सरकारी मुलाजीमो पर कार्यवाही करेंगे।
भ्रष्टाचार की एक कहानी खत्म नही होती दूसरी कहानी शुरू तैयार हो जाती है हाल ही में लोकार्पण हुए ग्राम पंचायत का छुहाई तालाब बनकर तैयार हो गया और लोकार्पण भी हो गया तालाब में हुए अनियमितताओं को देखते हुए पंचायत प्रतिनिधि और तमाम वो जिम्मेदार जो मंच पर बैठे ताली बजा रहे थे धसते हुए पेवर ब्लाक और सीढ़ियों की गुणवत्ता और तालाब की पिचिंग को दरकिनार कर गए।

ताज्जुब की बात है कि इतना घटिया काम और गुणवत्ताहीन मटेरियल को किस जिम्मेदार अधिकारी ने हरी झंडी देकर उसका मूल्यांकन और एमबी तैयार कर दी न तो तालाब की पिचिंग हुई है और न ही पेवर ब्लाक की फिनिशिंग को ध्यान दिया गया । पेवर ब्लाक के आसपास के कंक्रीट टूट गए हैं सुंदरता का यह लोकार्पण भ्रष्टाचार का मुखौटा ओढ़ लिया और जिम्मेदारों ने टेंट पर बैठकर मिठाईया बाट दी।

कैसे निकलेगा बिल कौन करेगा मूल्यांकन

इस तालाब में हुए वित्तीय अनियमितताओं की जाँच कौन करेगा यह तो इसे बनाने वाले और प्रतिनिधि ही बता सकते हैं किंतु इस घटिया काम का मूल्यांकन अगर हुआ है और वित्तीय आहरण हो गया है तो सबसे पहले जाँच की जद में आता है वो इंजीनियर जिसने इसे ओके कर दिया और अगर मूल्यांकन नही हुआ है तो इस गुणवत्ताहीन कार्य को मूल्यांकन करने का अधिकार तो शायद सम्बंधित इंजीनियर को नही होगा।
खैर लोकार्पण सूची में लिखे उन तमाम नामो की बात की जाए तो शायद अपने अपने हिस्सेदारी का भ्रष्टाचार सब कर चुके हैं और कमीशखोरी की भेंट चढ़ गया शासकीय पैसा।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!