दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के करीब, बस कुछ मुद्दों पर अंतिम सहमति बाकी

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) को अंतिम रूप देने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि दोनों देशों के बीच अधिकांश मुद्दों पर महत्वपूर्ण प्रगति हो चुकी है और अब केवल कुछ बिंदुओं पर अंतिम सहमति बनना बाकी है।

उन्होंने बताया कि इस प्रस्तावित व्यापार समझौते पर दोनों पक्षों ने व्यापक स्तर पर चर्चा की है। जून में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी बातचीत के लिए भारत आया था और कई दौर की वार्ताओं के बाद समझौते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है। सरकार का मानना है कि यह समझौता दोनों देशों के व्यापार और निवेश संबंधों को नई गति देगा।

प्रेस वार्ता के दौरान रणधीर जायसवाल ने अन्य अहम मुद्दों पर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ईरान के चाबहार पोर्ट के संचालन और अमेरिकी प्रतिबंधों से जुड़े मामलों पर भारत सभी संबंधित साझेदारों और हितधारकों के संपर्क में है। सरकार इस परियोजना पर संभावित प्रभाव को कम करने के लिए लगातार बातचीत कर रही है।

विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि यूएई ने 2006 के लोनावला हत्या मामले में वांछित भगोड़े हुसैन मोहम्मद शत्ताफ के प्रत्यर्पण के लिए कुछ अतिरिक्त दस्तावेज मांगे हैं और भारत आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रहा है। वहीं, भारत और चीन के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा दोबारा शुरू करने और सीधी नागरिक उड़ानें बहाल करने जैसे कदमों से द्विपक्षीय संबंधों में सुधार की उम्मीद जताई गई है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!