दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं ने बदला मौसम, यूपी-बिहार समेत 25 राज्यों में अलर्ट; पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा

 

नई दिल्ली, दिल्ली

देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है। तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी और गरज-चमक को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली और उसके आसपास के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आसमान पर घने बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है। लगातार या तेज बारिश होने की स्थिति में निचले इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है। इससे सड़क यातायात भी प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज देश के करीब 25 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम और नागालैंड में भी मौसम खराब रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव और कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने लोगों को आकाशीय बिजली से बचने के लिए खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर न जाने की सलाह दी है।

मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। सिक्किम और नागालैंड में तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और जमीन धंसने का खतरा बढ़ गया है। कई राष्ट्रीय राजमार्गों और संपर्क मार्गों पर चट्टानें गिरने से यातायात प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को नदी-नालों के किनारे जाने से बचने और बेहद जरूरी होने पर ही पहाड़ी यात्रा करने की सलाह दी गई है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!