दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

18वां BRICS Summit: पुतिन दिल्ली पहुंचे, शी जिनपिंग कल आएंगे; 12-13 सितंबर को क्या-क्या होगा, जानें पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली, दिल्ली

नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए राजधानी पूरी तरह तैयार है। सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य देशों के साथ साझेदार और आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 सितंबर को दोपहर 12:25 बजे एएफएस पालम पहुंचेंगे। अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों का आगमन भी लगातार जारी है।

ब्रिक्स सम्मेलन ऐसे समय में आयोजित हो रहा है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव के साथ व्यापार, ऊर्जा और महत्वपूर्ण आपूर्ति श्रृंखलाओं से जुड़े मुद्दे चर्चा के केंद्र में हैं। सम्मेलन में वैश्विक शासन, बहुपक्षवाद, व्यापार, निवेश, तकनीक, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर नेताओं के बीच विचार-विमर्श होगा।

12 सितंबर को पहला दिन

पहले दिन दोपहर 2:35 बजे ब्रिक्स सदस्य देशों के नेताओं की बंद कमरे में बैठक होगी। इस बैठक का विषय ‘समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करना’ रखा गया है। इसके बाद शाम 4:25 बजे सभी नेता ‘भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी’ का दौरा करेंगे।

शाम 5:05 बजे आधिकारिक फैमिली फोटो और संयुक्त रूप से पौधरोपण का कार्यक्रम होगा। दिन के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7:30 बजे विदेशी नेताओं के सम्मान में रात्रिभोज देंगे।

13 सितंबर को मुख्य चर्चा

दूसरे दिन सुबह 9:55 बजे ब्रिक्स सदस्य देशों, साझेदार देशों और आमंत्रित मेहमानों के पहुंचने का कार्यक्रम है। सुबह 10:35 बजे आधिकारिक समूह फोटो होगी। इसके बाद 10:50 बजे मुख्य खुला सत्र शुरू होगा। इस सत्र में लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के माध्यम से समावेशी वैश्विक विकास के भविष्य पर चर्चा होगी। सम्मेलन के अंत में ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ जारी किया जाएगा।

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था

सम्मेलन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। करीब 15 हजार दिल्ली पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं। 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। विदेशी नेताओं के ठहरने वाले होटलों और कूटनीतिक एन्क्लेव के आसपास भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

सम्मेलन स्थल भारत मंडपम रहेगा, जहां दो दिनों तक दुनिया के प्रमुख नेताओं की अहम बैठकें होंगी।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!