दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

क्या शहडोल जिला में नहीं सफल होगा “संकल्प से सेवा अभियान”

 

गोहपारू में पटवारियों का वेतन कटने पर आक्रोश, जिला इकाई के नेतृत्व में तहसीलदार गोहपारू पहुंचा था पटवारी संघ, तहसीलदार पर ज्ञापन नहीं लेने का आरोप

 

शहडोल ।।

तहसील गोहपारू में पदस्थ पटवारियों के अगस्त माह के वेतन में मनमानी कटौती किए जाने का मामला गरमा गया है। पहले समय पर वेतन न मिलने के कारण पटवारियों ने मोर्चा खोला था, वहीं अब 17 सितंबर को वेतन जारी होने के बाद उसमें 6 से लेकर 14 दिनों तक की कटौती किए जाने से पटवारियों में भारी रोष व्याप्त हो गया है।

पटवारी संघ की जिला इकाई ने साफ कर दिया है कि जब तक काटा गया पूरा वेतन वापस नहीं दिया जाता, तब तक हड़ताल खत्म नहीं होगी। समर्थन में जिले भर के पटवारी 18 सितंबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

 

क्या है पूरा मामला?

मध्यप्रदेश पटवारी संघ तहसील इकाई गोहपारू के अनुसार, माह अगस्त 2026 में पूरे माह निष्ठापूर्वक कार्य करने के बावजूद समय पर वेतन जारी नहीं किया गया था। 8 सितंबर को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने और आश्वासन मिलने के बाद भी जब 11 सितंबर तक वेतन नहीं आया, तो पटवारियों ने शासकीय व्हॉट्सएप ग्रुप छोड़कर 15 सितंबर से कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी।

तहसीलदार पर वेतन काटने का लगा आरोप..

पटवारियों का कहना है कि वे 4 अगस्त से 6 अगस्त 2026 तक केवल 3 दिन की हड़ताल पर थे। इस अवधि के वेतन को लेकर भी शासन के आदेश जारी हो चुके हैं। इसके बावजूद 17 सितंबर को जब वेतन बिल लगाया गया, तो उसमें सूची बनाकर 40 से अधिक पटवारियों का 6 दिन, 12 दिन और यहां तक कि 14 दिनों का वेतन काटने का आरोप लगाया गया है।

कैसे पूरा होगा “संकल्प से सेवा अभियान“

जहां एक तरफ प्रदेश स्तर पर संकल्प से सेवा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पटवारियों की अहम भूमिका होनी है और 17 सितंबर से यह अभियान चलाया जाना है वही 17 सितंबर को ही जिला भर के पटवारी तहसील गोहपारू के पटवारियों के समर्थन पर उतरे है और जिला भर में मांगे पूरी हो जाने तक कलम बंद हड़ताल की बात कही है।

ज्ञापन नहीं लेने का आरोप..

जहां एक ओर पटवारी जिला इकाई शहडोल तहसील गोहपारू में एकत्र हो कर ज्ञापन देने पहुंचे थे वही संघ के जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश मिश्रा सहित पटवारियों ने तहसीलदार पर ज्ञापन नहीं लेने का आरोप लगाया है। जिसके बाद यह मामला ओर गरमाता दिखाई दे रहा है और पटवारी संघ शहडोल जिला इकाई ओर तहसील प्रशासन आमने-सामने आते दिखाई दे रहे है

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!