दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास नाले में कूदने वाले युवक की तलाश में पुलिस-फायर टीम जुटी

सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास नाले में कूदने वाले युवक की तलाश में पुलिस-फायर टीम जुटी

नोएडा। सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार को एक युवक के गंदे नाले में कूदने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवती की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-39 की पुलिस टीम तथा फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक की खोजबीन शुरू कर दी।

पुलिस ने युवक की पहचान रवि (29) के रूप में की है। रवि मूलत: जैनपुरा, थाना जलेसर, एटा का रहने वाला है और फिलहाल हरौला में रह रहा था।

मौके पर मौजूद रवि की पत्नी ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद गुस्से में रवि नाले में कूद गया।

फायर सर्विस की टीम नाले में उतरकर युवक की तलाश में जुटी है। युवक के गिरने की सूचना पर SDRF और NDRF की टीमों को भी तत्काल मौके के लिए भेजा गया है ताकि खोज आपरेशन तेज किया जा सके।

अधिकारी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि फिलहाल नाले में व्यापक सर्च ऑपरेशन चल रहा है और पुलिस व बचाव टीम किसी भी हालत में युवक को खोज निकालने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। घटनास्थल पर भारी संख्या में स्थानीय लोग भी जमा हो गए हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बचाव कार्य में पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को सहयोग करें और अफवाहों से बचें। मामले की जांच जारी है और जैसे ही किसी जानकारी मिलेगी, अधिकारी जनता को सूचित करेंगे।

Source

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!