दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

‘मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव’, सीएम योगी ने अखिलेश यादव की चुनौती स्वीकार की

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी ने अखिलेश यादव की चुनौती स्वीकार की

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलरामपुर में आयोजित विकास परियोजनाओं के कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी पर तंज कसा और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या उनका पावन धाम है, जो वे उसके विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को सीधी चुनौती देते हुए कहा, “मैं आपको ऑफर करता हूं, आप भी अयोध्या से नामांकन करिए, मैं भी करता हूं। चलिए, एक बार किस्मत आजमा लिया जाए।”

मुख्यमंत्री ने बलरामपुर में 803 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली 78 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश के इस क्षेत्र में पहचान का संकट, तस्करी और अपराधियों की अराजकता थी। उन्होंने बताया कि उस समय बलरामपुर की सड़कें भी बहुत खराब थीं और माफिया पर लगाम नहीं थी। व्यापारियों को धमकाया जाता था और उनकी संपत्तियों पर कब्जा किया जाता था।

योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने कानून-व्यवस्था और विकास को प्राथमिकता दी है, जिससे बलरामपुर समेत पूरे प्रदेश में बदलाव के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अब अपराध और अराजकता के बजाय विकास और संभावनाओं की ओर बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने पिछली सपा सरकार पर अयोध्या में बिजली और स्वच्छता की स्थिति को लेकर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पहले उस क्षेत्र में बिजली कुछ ही घंटे मिलती थी और गंदगी का अंबार था, परन्तु अब अयोध्या रामराज्य की अवधारणा का उदाहरण बन चुका है।

सीएम योगी ने सपा नेताओं पर माफिया के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता पहले भी ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब दे चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे विकास की इस दिशा में सरकार का समर्थन जारी रखें ताकि उत्तर प्रदेश का हर क्षेत्र आगे बढ़ सके।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास को सभी गांवों और लोगों के बीच पहुँचाना है, और बलरामपुर में नई विकास परियोजनाएँ इसका एक उदाहरण हैं। योगी ने कहा, “यह विकास जनता के विश्वास और सरकार की योजनाओं का परिणाम है।”

Source

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!