दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 HPS अधिकारियों की नई तैनाती; फिरोज खान बने DSP इंटेलिजेंस

शिमला, हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में सात एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की 22 अक्टूबर की अधिसूचना के अनुसार, ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। फेरबदल के तहत ऊना में डीएसपी विजिलेंस रहे फिरोज खान को शिमला में डीएसपी इंटेलिजेंस नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बबीता राणा, अजय कुमार-तृतीय, संजीव कुमार-चतुर्थ, हेम राज, विक्रांत बोंसरा और हरीश कुमार शर्मा को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

 

बबीता राणा को बनगढ़ भेजा गया

2008 बैच की एचपीपीएस अधिकारी बबीता राणा पहले प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन, जुन्गा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थीं। अब उन्हें ऊना जिले की प्रथम भारतीय रिजर्व बटालियन, बनगढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) नियुक्त किया गया है।

फिरोज खान संभालेंगे इंटेलिजेंस का जिम्मा

ऊना में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में डीएसपी के पद पर कार्यरत फिरोज खान, 2018 बैच, को शिमला में डीएसपी इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मंडी जिले की तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन, पंडोह में तैनात अजय कुमार-तृतीय, 2018 बैच, को कुल्लू जिले के मनाली में एसडीपीओ नियुक्त किया गया है।

संजीव कुमार और हेम राज की तैनाती

पुलिस मुख्यालय शिमला में तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे संजीव कुमार-चतुर्थ, 2019 बैच, को जिला शिमला में डीएसपी (लीव रिजर्व) लगाया गया है। ऊना में डीएसपी मुख्यालय रहे हेम राज, 2021 बैच, को पुलिस मुख्यालय शिमला में डीएसपी (लीव रिजर्व) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विक्रांत बोंसरा और हरीश शर्मा को नई जगह

मनाली में एसडीपीओ रहे विक्रांत बोंसरा, 2022 बैच, को पुलिस मुख्यालय शिमला में डीएसपी (लीव रिजर्व) नियुक्त किया गया है। उनके पास केलंग, लाहुल-स्पीति में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीएसपी का अतिरिक्त कार्यभार भी था।

वहीं, जुन्गा स्थित प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन में डीएसपी रहे हरीश कुमार शर्मा, 2013 बैच, को पुलिस लाइन भराड़ी में तैनात किया गया है।

सरकार की ओर से जारी आदेशों के बाद सातों अधिकारियों की नई तैनाती प्रभावी हो गई है।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!