दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

पुलिस अधीक्षक ने हाथियों के विचरण को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम ठंेगरहा का किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने हाथियों के विचरण को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम ठंेगरहा का किया निरीक्षण
====
शहडोल –

पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल ने शहडोल जिले के वन परिक्षेत्र जयसिंहनगर उत्तर, वनमण्डल शहडोल अंतर्गत ग्राम ठेंगरहा एवं आसपास के क्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जंगली हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में सतत निगरानी रखें तथा स्थानीय ग्रामीणों को आवश्यक सावधानियों के संबंध में जागरूक करें। हाथियों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित विभागों द्वारा तत्काल आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति की आशंका को कम किया जा सके। ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आमजन को जंगली हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, उनके नजदीक जाने अथवा उन्हें परेशान करने से बचने तथा हाथियों की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर स्वयं उनके पास जाने के बजाय संबंधित वन विभाग एवं पुलिस को सूचित करने के लिए जागरूक किए जाने पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान उपवनमंडलाधिकारी गौरव कुमार सक्सेना ने बताया कि अधिकांश वन कर्मी व स्टाफ को गाँव की तरफ तैनात किया गया है जिससे कोई अप्रिय घटना घटित न हो, लाउडस्पीकर, मुनादी एवं कोटवार के माध्यम से सतत प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की समझाइस दी जा रही है। ग्रामीणों को सलाह दी गई कि हाथियों से कम से कम 200 मीटर दूर रहें। रात्रि के समय खेत, जंगल एवं हाथी विचरण मार्ग में न जाने एवं बिजली के तारों / लाइटों को बंद रखने की भी अपील की जा रही है। हाथियों की पल-पल की लोकेशन हेतु कंट्रोल रूम एवं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना तंत्र सक्रिय किया गया है। हाथियों को पटाखे, आग, शोर-शराबा कर परेशान न करने एवं भीड़ न लगाने हेतु समझाइश दी जा रही है।
इस दौरान एसडीओपी श्री ऋषभ छारी सहित संबंधित वन एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!