दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

एमएलसी चुनाव में राजग को बढ़त, चार राज्यों की 28 सीटों में 16 पर जीत

नई दिल्ली, भारत। चार राज्यों में विधान परिषद (एमएलसी) की 28 सीटों पर हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 16 सीटें जीतकर बढ़त हासिल की है। वहीं, आईएनडीआईए गठबंधन के घटक दलों को कुल नौ सीटें मिलीं। बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था।

चुनाव परिणामों के अनुसार, समाजवादी पार्टी (सपा) ने पांच सीटें जीतीं, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) को दो सीटें मिलीं। कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जन सुराज पार्टी ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की। बिहार में दो निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे।

वाराणसी में सपा ने दो सीटों पर कायम रखा दबदबा

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में समाजवादी पार्टी ने शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की दोनों सीटों पर जीत हासिल की। शिक्षक सीट पर सपा के लालबिहारी यादव को 11,612 वोट मिले। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार डॉ. प्रमोद मिश्रा को 5,015 मतों के अंतर से हराया।

पिछले चुनाव में लालबिहारी यादव को 7,766 वोट मिले थे, जबकि डॉ. प्रमोद मिश्रा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़कर 6,830 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार भाजपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे प्रमोद मिश्रा को सपा प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भी सपा उम्मीदवार आशुतोष ने भाजपा के केदारनाथ सिंह को बड़े अंतर से पराजित किया। आशुतोष को 55,046 वोट मिले, जबकि केदारनाथ सिंह को 35,114 मत प्राप्त हुए। इस तरह आशुतोष ने 19,932 वोटों से जीत दर्ज की।

2020 के चुनाव में आशुतोष और केदारनाथ सिंह के बीच जीत का अंतर केवल 3,850 वोट था। इस बार अंतर काफी बढ़ गया।

महाराष्ट्र में विपक्ष को तीन सीटें

महाराष्ट्र में विपक्षी महाविकास आघाड़ी (एमवीए) ने तीन सीटों पर जीत हासिल की। इससे सत्तारूढ़ महायुति को झटका लगा। हालांकि, महायुति ने दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति बनाए रखी।

नागपुर में कांग्रेस अपनी सीट बचाने में सफल रही। कुल मिलाकर इन चुनावों में राजग ने सबसे अधिक सीटें जीतकर बढ़त बनाई, जबकि विपक्षी दलों ने भी कई निर्वाचन क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!