दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: 1500 पदों पर भर्ती शुरू, 25 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

नई दिल्ली, भारत। बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1500 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

स्नातक उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इंडियन बैंक की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवार की डिग्री 1 अप्रैल 2022 से 1 नवंबर 2026 के बीच प्राप्त होनी चाहिए।

आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। निर्धारित जन्मतिथि संबंधी शर्तों के अनुसार, उम्मीदवार का जन्म 2 नवंबर 1998 के बाद और 1 नवंबर 2006 से पहले होना चाहिए।

100 अंकों की होगी ऑनलाइन परीक्षा

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी और इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में रीजनिंग, कंप्यूटर ज्ञान, अंग्रेजी भाषा, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और बैंकिंग उद्योग से संबंधित सामान्य जागरूकता के प्रश्न शामिल होंगे।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये प्लस जीएसटी निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 175 रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। भर्ती सेक्शन में Apprentice Recruitment लिंक खोलकर रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें, दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें। भविष्य के लिए आवेदन की पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!