दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

UPSC Mains Result 2026: मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 2,526 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए सफल

नई दिल्ली, भारत। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में सफल कुल 2,526 उम्मीदवारों को अब अगले चरण यानी पर्सनैलिटी टेस्ट (साक्षात्कार) के लिए चयनित किया गया है। मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों को करना होगा आवेदन अपडेट

मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पूरा या अपडेट करना अनिवार्य होगा। इसके लिए आयोग ने 11 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया है। उम्मीदवारों को अंतिम तारीख शाम 6 बजे से पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

ऐसे चेक करें UPSC Mains Result 2026

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर Written Results सेक्शन खोलें।

  3. Civil Services (Main) Examination 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

  4. परिणाम की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  5. PDF डाउनलोड करके उसमें अपना रोल नंबर चेक करें।

दिल्ली में आयोजित होगा इंटरव्यू

चयनित उम्मीदवारों का पर्सनैलिटी टेस्ट UPSC कार्यालय, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट और ऑनलाइन आवेदन पोर्टल से अपना ई-समन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग की ओर से डाक के माध्यम से कोई भौतिक समन पत्र नहीं भेजा जाएगा।

साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों की मार्कशीट आयोग की वेबसाइट पर 15 दिनों के भीतर उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें मुख्य परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट के कुल अंक शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!