दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

Shraddha Murder Case: आफताब की जेल सुरक्षा पर कोर्ट सख्त, सिर्फ दो कैदियों को हटाने पर मांगा जवाब

नई दिल्ली, भारत। श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपित आफताब अमीन पूनावाला की जेल में सुरक्षा को लेकर साकेत कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान जेल प्रशासन ने अदालत में सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित रिपोर्ट पेश की। हालांकि, आफताब के बयान के बाद अदालत ने जेल प्रशासन से नई स्टेटस रिपोर्ट और स्पष्टीकरण मांगा है। इसके लिए 17 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है।

 

आफताब ने जताया तीन कैदियों से खतरा

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश हुए आफताब ने बताया कि उसने पांच कैदियों से अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी। इसके बावजूद जेल प्रशासन ने उनमें से केवल दो कैदियों को दूसरे वार्ड में स्थानांतरित किया है। बाकी तीन कैदी अभी भी उसी वार्ड में मौजूद हैं।

इस पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरगुरवरिंदर सिंह जग्गी ने सवाल उठाया कि पहले पांच कैदियों को हटाने का जिक्र था, लेकिन केवल दो को ही दूसरी जगह क्यों भेजा गया। अदालत ने जेल प्रशासन से इसका स्पष्ट जवाब मांगा है।

अलग सेल में रखा गया है आफताब

जेल उपाधीक्षक की ओर से पेश रिपोर्ट में बताया गया कि आफताब को सेंट्रल जेल नंबर चार के अलग सुरक्षा वार्ड में रखा गया है। उसकी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और जेल कर्मचारियों के साथ व्यक्तिगत सुरक्षा एस्कॉर्ट भी तैनात है।

रिपोर्ट के अनुसार, एस्कॉर्ट सुबह सेल से बाहर आने से लेकर रात में वापस बंद होने तक उसके साथ रहता है। जेल प्रशासन ने अपनी जांच में आफताब को धमकी मिलने की पुष्टि नहीं होने की बात भी कही है।

17 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

आफताब ने अदालत को यह भी बताया कि उसे सुबह और शाम केवल 30-30 मिनट के लिए सेल से बाहर निकलने दिया जाता है। अदालत ने सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों को स्थानांतरित करने के मामले में जेल प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी।

गौरतलब है कि आफताब पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या करने और उसके शव के 35 टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंकने का आरोप है। उसे 12 नवंबर 2022 को गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!