दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

भारत में 500 पर रुक जाता है AQI, अमेरिका में 2000 तक पहुंचता है प्रदूषण का स्तर; जानिए दोनों के पैमाने में कितना अंतर

नई दिल्ली, दिल्ली। दीपावली के दौरान राजधानी में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया। इस बीच अलग-अलग मोबाइल एप और सरकारी निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के आंकड़ों में बड़ा अंतर देखने को मिला। भारत के सरकारी पैमाने पर AQI अधिकतम 500 तक ही दर्ज होता है, जबकि अमेरिकी पैमाने पर प्रदूषण का स्तर 1000 से 2000 तक पहुंच सकता है। यही वजह है कि एक ही स्थान की हवा के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अलग आंकड़े दिखाई देते हैं।

दीपावली की रात दिल्ली के नेहरू नगर में रात 10 बजे पीएम2.5 की मात्रा 812 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने इसके आधार पर AQI 387 बताया। वहीं, अमेरिकी पैमाने पर यही प्रदूषण स्तर 1469 और ब्रिटिश पैमाने पर अधिकतम 10 दर्ज किया गया। इससे लोगों के बीच प्रदूषण के वास्तविक स्तर को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हुई।

भारत में AQI की अधिकतम सीमा 500

भारत में अप्रैल 2015 में राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक लागू किया गया था। इसके तहत वायु गुणवत्ता को छह श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें अच्छा (0-50), संतोषजनक (51-100), मध्यम (101-200), खराब (201-300), बहुत खराब (301-400) और गंभीर (401-500) शामिल हैं।

भारतीय पैमाने की सबसे बड़ी सीमा यह है कि AQI 500 तक पहुंचने के बाद आगे नहीं बढ़ता। पीएम2.5 की मात्रा लगभग 380 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर होने पर ही सूचकांक 500 तक पहुंच सकता है। इसके बाद प्रदूषण और बढ़ने पर भी सरकारी AQI में अधिकतम 500 ही दिखाई देता है।

अमेरिकी और ब्रिटिश पैमाने पर अलग गणना

अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के पैमाने पर AQI 500 के बाद भी बढ़ता रहता है। इसलिए अत्यधिक प्रदूषण की स्थिति में इसका आंकड़ा 1000 या 2000 तक पहुंच सकता है। दूसरी ओर, ब्रिटेन का डेली एयर क्वालिटी इंडेक्स 1 से 10 तक होता है।

विशेषज्ञता के लिहाज से प्रदूषण की तुलना करते समय केवल AQI देखना पर्याप्त नहीं है। पीएम2.5 की वास्तविक मात्रा और मापन की अवधि को भी समझना जरूरी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 24 घंटे में पीएम2.5 का औसत स्तर 15 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!