दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा

नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह की पहली भारत यात्रा आज से, मोदी के साथ सोमवार को वार्ता; कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

नई दिल्ली, दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह रविवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचेंगे। मार्च 2026 में प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली विदेशी द्विपक्षीय यात्रा होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित है। दोनों देशों के बीच ऊर्जा, विकास सहयोग, व्यापार, संपर्क सुविधाओं और नई तकनीक से जुड़े विषयों पर बातचीत होगी।

नेपाल से आएगा 34 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के साथ 34 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत आएगा। इसमें नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले, विदेश मामलों के मंत्री शिशिर खनाल, मुख्य सलाहकार कुमार ब्यान्जंकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा को दोनों देशों की साझेदारी की समीक्षा और आपसी सहयोग बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर बताया है।

सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

सोमवार, 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन्द्र शाह के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत होगी।

बैठक के बाद दोनों प्रधानमंत्री ऊर्जा से संबंधित कई परियोजनाओं का संयुक्त उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

दोनों नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी नेपाली प्रधानमंत्री के सम्मान में दोपहर भोज आयोजित करेंगे।

राष्ट्रपति से मुलाकात और राजघाट का दौरा

बालेन्द्र शाह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

उनका नेपाल-भारत बिजनेस फोरम में भाग लेने का भी कार्यक्रम है। इसमें दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा हो सकती है।

ऊर्जा और कनेक्टिविटी पर रहेगा जोर

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार दोनों देशों के बीच विकास सहयोग, जनसंपर्क, ऊर्जा, परिवहन और संपर्क सुविधाओं पर बातचीत होगी।

स्टार्टअप, प्रौद्योगिकी, नवाचार और खेल जैसे नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर रहेगा।

नेपाल की ओर से भैरहवा और पोखरा के लिए अतिरिक्त वाणिज्यिक उड़ान मार्गों का मुद्दा उठाए जाने की संभावना है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मदद पर भी चर्चा संभव

नेपाल में अगस्त के दौरान आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित इलाकों के पुनर्निर्माण में भारत की सहायता को लेकर भी बातचीत हो सकती है।

दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध हैं। ऐसे में बालेन्द्र शाह की यह यात्रा द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!