दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

अमेरिका में पढ़ाई करना होगा महंगा, विदेशी छात्रों के लिए ट्रंप प्रशासन की नई तैयारी; भारतीय विद्यार्थियों की बढ़ सकती है मुश्किल

वाशिंगटन, अमेरिका। अमेरिका में उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना देख रहे विदेशी छात्रों के लिए आने वाला समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए नए नियम और भारी शुल्क लागू करने की तैयारी कर रहा है। प्रस्तावित बदलावों से पढ़ाई के साथ डिग्री पूरी करने के बाद नौकरी करने का खर्च भी बढ़ सकता है।

 

विदेशी छात्रों के दाखिलों में 15 प्रतिशत गिरावट

अमेरिकी विश्वविद्यालयों में मौजूदा शैक्षणिक सत्र के दौरान अंतरराष्ट्रीय छात्रों के नए दाखिलों में 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। उच्च शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि नए नियम लागू होने से विदेशी विद्यार्थियों की संख्या और प्रभावित हो सकती है।

अमेरिका में इस समय करीब 11 लाख अंतरराष्ट्रीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें भारतीय विद्यार्थियों की संख्या भी काफी अधिक है।

ओपीटी कार्यक्रम के लिए भारी शुल्क का प्रस्ताव

अमेरिकी संघीय सरकार ने पिछले महीने एक प्रस्ताव रखा था। इसके अनुसार, छात्र वीजा धारकों को ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग यानी ओपीटी कार्यक्रम का लाभ लेने के लिए कम से कम 70 हजार डॉलर का शुल्क देना पड़ सकता है।

ओपीटी कार्यक्रम विदेशी छात्रों को स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका में अस्थायी रूप से काम करने की अनुमति देता है।

एसटीईएम छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ

विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित से जुड़े विद्यार्थियों को ओपीटी की अवधि बढ़ाने के लिए 30 हजार डॉलर अतिरिक्त चुकाने पड़ सकते हैं।

प्रस्ताव के अनुसार, यह शुल्क विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से वसूला जाएगा। यदि शिक्षण संस्थान इसका बोझ छात्रों पर डालते हैं, तो उनकी आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है।

शिक्षा विशेषज्ञों ने जताई चिंता

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी डैनियल डेलगाडो ने कहा कि प्रशासन के शुरुआती सख्त कदमों से विदेशी छात्रों के बीच अनिश्चितता पैदा हुई थी।

अब इन नीतियों को औपचारिक रूप देने की तैयारी की जा रही है। हालांकि प्रस्तावित शुल्क और नियम अभी अंतिम रूप से लागू नहीं हुए हैं।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!