दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

पश्चिम बंगाल में 22 लाख मतदाता अपीलों को दें प्राथमिकता, सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश

नई दिल्ली, दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में नाम बहाल करने के लिए दायर 38 लाख अपीलों में से 22 लाख अपीलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही अदालत ने मतदाता सूची से हटाए गए लोगों को राशन और सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किए जाने के आरोपों पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

कोलकाता नगर निगम के मामलों को प्राथमिकता

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने आगामी नगर निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए कोलकाता नगर निगम के वार्डों से संबंधित अपीलों की सुनवाई पहले करने का निर्देश दिया।

अधिकरणों की संख्या बढ़ाने के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से चुनाव आयोग के परामर्श से अधिकरणों की संख्या बढ़ाने को कहा है। वर्तमान में 19 अधिकरण मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ दायर अपीलों की सुनवाई कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान करीब 90 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। इसके खिलाफ 38 लाख अपीलें दायर की गई हैं।

90 प्रतिशत से अधिक अपीलें स्वीकार

अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने अदालत को बताया कि अब तक निपटाई गई 1.4 लाख अपीलों में से 90 प्रतिशत से अधिक स्वीकार की गई हैं। इसके बाद संबंधित लोगों के नाम मतदाता सूची में बहाल किए गए हैं।

राशन नहीं मिलने के आरोपों पर मांगा जवाब

प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से हटाए गए लोगों को राशन और अन्नपूर्णा योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ नहीं मिल रहे हैं।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इन आरोपों को निराधार बताया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को इस संबंध में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। वहीं, कोलकाता नगर निगम चुनाव से जुड़े एक अन्य मामले की सुनवाई बुधवार तक स्थगित कर दी गई है।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!