दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

UPSSSC Answer Key 2026: प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 1 दिसंबर तक दर्ज करें आपत्ति

नई दिल्ली, दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। किसी प्रश्न के उत्तर से असंतुष्ट होने पर उम्मीदवारों को 1 दिसंबर 2026 तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया गया है।

आयोग की ओर से इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया था।

प्रति उत्तर देना होगा 100 रुपये शुल्क

उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। किसी उत्तर पर आपत्ति होने की स्थिति में प्रति उत्तर 100 रुपये का निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। आयोग केवल ऑनलाइन माध्यम से दर्ज आपत्तियां स्वीकार करेगा। डाक अथवा अन्य ऑफलाइन माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • वेरिफिकेशन कोड भरकर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर उपलब्ध मास्टर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लें।
  • संबंधित उत्तर का चयन करके ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करें।

295 पदों पर होंगी नियुक्तियां

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 295 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें प्लाटून कमांडर के 52 और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के 243 पद शामिल हैं।

लिखित परीक्षा के बाद होगा फिजिकल टेस्ट

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा। यह परीक्षा क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी, जिसमें उत्तीर्ण होना अनिवार्य रहेगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर उत्तर कुंजी का मिलान कर लें और आवश्यकता होने पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करें।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!