दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

योग महोत्सव 2024 : महिला सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है।

“महिला सशक्तिकरण के लिए योग” थीम के साथ इस बार 10वां योग दिवस मनाया जायेगा।

योग महिलाओं को सशक्त बनाने का एक व्यापक साधन है, जिसमें उनकी शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक और आध्यात्मिक भलाई शामिल है।

ऐसे में मिलते हैँ आज सबसे छोटी योगिनी वान्या शर्मा से जो 2 वर्ष की उम्र से योग कर रही हैँ और आज 6 वर्ष की उम्र तक आते आते उन्होंने 10 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैँ। इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, योगा बुक ऑफ़ रिकॉर्ड और यूनिवर्सल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड जिनमे प्रमुख हैँ।

वान्या शर्मा एस डी पब्लिक स्कूल, पीतमपुरा में पहली कक्षा में पढ़ती हैँ और योग के साथ साथ राम पाठ और मन्त्र उच्चारण भी करती हैँ।

वान्या करीब 50 से ज़्यादा योग आसान करना जानती हैँ और साथ ही खुद तो करती हैँ साथ ही साथ सबको सिखाती भी हैँ।

स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, साध्वी देवप्रिया, स्वामी चिदानंद सरस्वती, डॉ किरण बेदी, डॉ कैलाश सत्यर्थी,एक्टर राकेश बेदी, एक्टर सोनू सूद, एक्ट्रेस अमीषा पटेल जैसी जानी मानी हस्तीयाँ वान्या के हुनर को सलाम कर चुकी हैँ और उनको सम्मानित कर चुकी हैँ।

वान्या का कहना है कि महिलाओं के लिए योग कक्षाएं क्यों महत्वपूर्ण हैं?

महिलाओं की योग कक्षाएं प्रतिभागियों को अपने शरीर और क्षमताओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करके आत्मविश्वास बनाने में मदद कर सकती हैं । केवल महिला परिवेश में अभ्यास करने से आत्म-चेतना कम हो सकती है और शरीर की सकारात्मकता को बढ़ावा मिल सकता है।

वान्या शर्मा सबसे छोटी योगिनी जिसके नाम हैं 10 विश्व रिकॉर्ड और स्वामी रामदेव,आचार्य बालकृष्ण, श्री कैलाश सत्यार्थी, सोनू सूद,अमीशा पटेल,डॉ किरण बेदी,राकेश बेदी ने इन्हें सम्मान दिया है।

वान्या शर्मा एसडी पब्लिक स्कूल पीतमपुरा में अभी यूकेजी में पढ़ती हैं और वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाकर लोगों को योग सिखा चुकी हैं। मौजूदा समय वह मिशन योगा फॉर हेल्दी हार्ट की ब्रांड अंबेसडर हैं। अब तक इन्हें राइट च्वाॅइस अवार्ड 2022, एमजीए अवार्ड 2022, कल्कि गौरव सम्मान 2022, योग वीर सम्मान 2022, महर्षि घेरंड योग रत्न सम्मान 2022, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा सम्मान 2022, इंटरनेशनल सोशल ऑनरेबल अवार्ड 2022, इंडिया स्टार इंडिपेंडेंट अवार्ड 2022, नेशनल चाइल्ड अवार्ड 2022, राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2022, अटल गौरव सम्मान 2022, भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड 2022 और शबरी सम्मान 2023 मिले हैं, ग्लोबल फेम अवार्ड 2023, इंटरनेशनल योगिनी अवार्ड 2023, राइट चॉइस अवार्ड 2023 मिल चुके हैं, कल्कि गौरव सम्मान 2024

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!