दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

झोलाछाप डाक्टर व अवैध क्लीनिको की खैर नही

 

 

अवैध क्लीनिक को डी.एच.ओ. ने किया सील
शहडोल।।
कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद, कलेक्टर तरुण भटनागर के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के. लाल के निर्देशन में जिले में संचालित अवैध क्लीनिको के विरुद्ध सतत रूप से कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज डी.एच.ओ. डॉ. राजेष मिश्रा द्वारा संभागीय मुख्यालय शहडोल के पुरानी बस्ती में अवैध रूप से संचालित संजीवनी क्लीनिक तथा केयर पैथालॉजी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जांच में पाया गया कि उक्त क्लीनिक बिना लाइसेंस व बिना चिकित्सक के संचालित हो रही थी जिसे मौके पर ही डीएचओ एवं रूजोपचार टीम द्वारा सिलिंग की कार्यवाही की गई।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!