दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

रामचरण के राज में पँचायत में चल रहा रावणराज

 

 

 

जाँच को आ गई आँच, सीईओ समेत उपयंत्री कर गए खेल

पँचायत में पिता हुआ पास तो पुत्र हुआ फेल

फर्जी बिलों की बिसात पर तैयार लाखो का विकास कार्य

शहडोल।।

शहडोल के सोहागपुर जनपद में अपने कार्यकाल से अधिक समय से पदस्थ सीईओ के सोहागपुर जनपद के पँचायतों की बात करें तो यहाँ भ्रष्टाचार की अलग गाथा है अलबत्ता सीईओ के कार्यकाल में ऐसे-ऐसे भ्रष्टाचार हो रहे हैं जिसमे भ्रस्टाचार तो हो जाता है पर उनमे जाँच और कार्यवाही की आँच कभी नही लगती ।कई ऐसे पँचायत हैं जहाँ अधूरी जाँच और कार्यवाही मैडम की रहमोकरम पर हो रहे हैं।
ऐसा ही मामला ग्राम हरदी32 अन्तर्गत हैं जहाँ लम्बी शिकायत के बाद भी जाँच कार्यवाही का मुह निहार रही है।

यह है शिकायत पत्र…

प्रार्थी अनुज सिंह ने कमिश्नर को शिकायत करते हुए लिखा है कि रामचरण साहू हरदी-32 में करीब 2 वर्ष से अतिरिक्त प्रभार में है मूल रूप से ग्राम पंचायत भानपुर में सचिव है। रामचरण साहू कभी भी मासिक बैठक मे पंचों को नहीं बुलाता पंचायत चुनाव के बाद से दो वर्ष होने को हैं सचिव द्वारा ग्राम पंचायत हरदी-32 का मासिक बैठक दो या तीन बार बुलाया गया है जो कि 02.3.2024 को कलेक्टर महोदय के यहाँ शिकायत के बाद सचिव रामचरण साहू द्वारा बाजार हरदी-32 की बैठकी की मनमानी वसूली सरपंच एवं उप सरपंच एवं कुछ अन्य लोग मिलकर वसूली कर बंदरबॉट कर लेते है।
ग्राम पंचायत के निर्माण कार्य की स्वीकृति भी सरपंच एवं सचिव अपने मर्जी मुताबिक कर लेते है किसी भी कार्य की स्वीकृति के लिये पंचायत की मासिक बैठक नही बुलाते और ना ही कोई जानकारी दिया जाता निर्माण कार्य में आवश्यक सामग्री कय हेतु भी पंचायत की बैठक की जरूरत नही है ऐसा जवाब सचिव एवं सरपंच द्वारा दिया जाता है।

न दुकान न मैटेरियल फिर भी निकल गया लाखो का बिल…

रामचरण द्वारा पँचायत में जो बिल लगाए गए हैं उसके न तो फर्म का पता है न ही फर्म का कोई रजिस्ट्रेशन और न ही फर्म द्वारा किसी प्रकार का जीएसटी भुगतान होता है फिर भी रामचरण कागजों में फर्जी बिल का खेला कर दिया।
सचिव रामचरण साहू पंचायत की राशि को अपने पुत्र बृजेश साहू निवासी लगाकर पैसा सीधा खाते में ट्रांसफर करत है और आपस मे बांट लेते है।
सचिव रामचरण, साहू ग्रम पंचायत भानपुर में भी अपने पुत्र बृजेश साहू के नाम का बिल लगाकर पंचायत की राशि को पूर्व में भी आहरित किया है।जिसके साक्ष्य मप्र शासन का पोर्टल पंचायत दर्पण है।
जनपद पंचायत में शिकायत करने पर खण्ड पंचायत अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकरी सभी सचिव का पक्ष लेते है। मेरे द्वारा पूर्व में जिला पंचायत शहडोल एवं कलेक्टर
महोदय शहडोल को इनकी शिकायत दी थी जिसमें जॉच कमेटी बनाया गया था उस कमेटी द्वारा कोई जाँच नही किया गया फिर द्वितीय पत्र शिकायत पत्र कलेक्टर महोदय के यहाँ मेरे द्वारा दिया गया था जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल से कमेटी 25.4.2024 को जाँच कमेटी गठित हुई थी 1 जिसमे नारेन्द्रसिंह परमार उपयंत्री जिला पंचायत शहडोल,-बृजेन्द्र द्विवेदी उप यंत्री जिला पंचायत शहडोल, जिसका जॉच आज दिनांक तक ना तो कोई अधिकारी आए और ना ही जाँच किया।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!