दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

दशहरा क्यों मनाया जाता है, क्यों नीलकंठ देखना माना जाता है शुभ

धर्म डेस्क….नई दिल्ली

आज शनिवार 12 अक्टूबर को देशभर में अधर्म पर धर्म की विजय का महापर्व विजयादशमी मनाया जा रहा है। इसे दशहरा भी कहा जाता है।
हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को प्रभु श्री राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी। इसके अलावा इस दिन मां भगवती ने महिषासुर का संहार भी किया था।हम हमारे मन से रावण जैसी बुराई का नाश करें और भगवान श्रीराम का वहां पर वास हो। ऐसा कहा जाता है कि रावण वध के चलते भगवान राम को ब्रह्म हत्या का दोष लगा था। इस दोष से मुक्ति पाने के लिए भगवान श्रीराम ने शिवजी की कठिन तपस्या की थी। भगवान राम की कठिन तपस्या से प्रसन्न होकर शिवजी ने नीलकंठ रूप में दर्शन दिए थे। उस समय भगवान श्रीराम को ब्रह्म हत्या दोष से मुक्ति मिली थी। इसके लिए दशहरा के दिन नीलकंठ का दर्शन करना शुभ माना जाता है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!