दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

मप्र सरकार ने जारी किया 9वीं व 11वी की परीक्षा तिथि

 

 

फरवरी में आयोजित होंगे एक्जाम

डेस्क भोपाल….

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने 9वीं और 11वीं क्लास की वार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। ये एग्जाम 3 से 22 फरवरी तक आयोजित होंगे। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों का कोर्स पूरा करना बड़ी चुनौती बन रहा है।
लोक शिक्षण संचालक ने 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। ये परीक्षाएं 3 से 22 फरवरी तक होगी।मप्र लोक शिक्षक संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यों को वार्षिक परीक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं। अधिकांश विद्यालय ऐसे होंगे जहाँ अभी विद्यार्थियों के सिलेबस एक तिहाई भी पूर्ण नही हुए होंगे ऐसे में मप्र सरकार का यह ऐलान शिक्षकों के लिए किसी चुनौती से कम नही है।फिलहाल मप्र शिक्षा संचानालय ने सभी विद्यालयों के प्रचार्यो और शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!