दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

अतिथि शिक्षकों को सरकार का बड़ा तोहफा,50 फीसदी आरक्षण के साँथ नियमितीकरण के अवसर

अतिथि शिक्षकों को सरकार का बड़ा तोहफा,50 फीसदी आरक्षण के साँथ नियमितीकरण के अवसर

भोपाल।।

मध्य प्रदेश सरकार ने अतिथि शिक्षकों को नए वर्ष में बड़ा तोहफा दिया है । राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग में अब सीधी भर्ती के दौरान अतिथि शिक्षकों को 50% आरक्षण का लाभ मिलेगा। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गया है। राज्य के अतिथि शिक्षक पिछले कई वर्षों से रेगुलर होने और भर्ती में प्राथमिकता के साँथ आरक्षण की मांग कर रहे थे। सितंबर 2023 में अतिथि शिक्षकों को 50% आरक्षण देने की घोषणा की गई थी। यह मामला लंबे समय तक अधिसूचना के इंतजार में अटका रहा। अब राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा शर्तें एवं भर्ती नियम- 2018 में संशोधन कर इसे लागू कर दिया है।अतिथि शिक्षकों को आरक्षण का लाभ तभी मिलेगा जब उन्होंने न्यूनतम तीन शैक्षणिक सत्रों में काम किया हो। हर सत्र में कम से कम 30 दिन तक अतिथि शिक्षक के रूप में सेवाएं दी हों। तीनों सत्रों का कुल अनुभव 200 दिनों का होना चाहिए।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!