दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

यहाँ रेत माफियाओं का तांडव दिन के उजाले में ही होता है

यहाँ रेत माफियाओं का तांडव दिन के उजाले में ही होता है
शहडोल।।जैतपुर

 

 

रेत उत्खनन और उससे जुड़े माफियाओं का आतंक थमने को नाम नही ले रहा है सम्भाग के तीनों जिले में वैध ठेका होने के बाद भी अवैध रेत उत्खनन रुकने का नाम नही ले रहा है, हाँ जब कभी इस अवैध उत्खनन को रोकने का प्रयास किया गया किसी न किसी को काल के गाल में समाना पड़ा।कभी पुलिस का एक जिम्मेदार प्रहरी तो कभी पटवारी,और ऐसे तमाम कोशिशों के बाद भी इस अवैध खनन में लगाम नही लगाया जा सका।हाल ही में रेत उत्खनन का ऐसा मामला हमारे सामने आया जहाँ वैध खदान से कुछ ही दूरी पर अवैध उत्खनन को दिन के उजाले में अंजाम दिया जा रहा है।
जैतपुर ब्लाक के लुकामपुर वैध रेत खदान से कुछ ही दूरी पर ग्राम तितरा व उससे लगे आसपास के अन्य गाँव से लगे कुनुक नदी पर रेत माफियाओं का डेरा दिन में ही नदी डला रहता है और वाहनों को नदी में ले जाकर रेत परिवहन किया जाता है।जानकारों ने बताया कि कम्पनी के लोग जैसे ही आते हैं ये उत्खननकर्ता वहाँ से वाहन निकालकर भाग जाते है।इस बात में कितनी सच्चाई है हम नही जानते पर वैध खदान होने के बाद रोजाना इस तरह का अवैध उत्खनन कम्पनी सहित अन्य जिम्मेदारों के पेट्रोलिंग पर सवाल उठाता है।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!