दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

मप्र के इन जिलों में अभी भी बारिश के आसार…मौसम ने बदले मिजाज

●मप्र में तेज रप्तार के साँथ बारिश के आसार

●ओले व तेज आँधियों का कहर जारी

●गर्मी के मौसम में ठंडी का एहसास

भोपाल।।
मध्यप्रदेश में गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट बदली है। बीते कुछ दिनों से अधिकांश जिलों में धूलभरी आंधी-तूफान चले। शाम होते-होते राजधानी भोपाल में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। देर रात तक आकाशीय बिजली चमकती रही। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे।

इन जिलों में अभी भी तेज गर्मी…

भले ही कई जिलों में आंधी चल रही हो पानी गिर रहा हो, लेकिन कुछ हिस्सों में गर्मी परेशान कर रही है। शनिवार को नरसिंहपुर सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रतलाम में 43.4 डिग्री, खरगोन में 42.6 डिग्री, शाजापुर में 42.4 डिग्री और खंडवा में पारा 42.1 डिग्री रहा। भोपाल में पारा 41.1 डिग्री, इंदौर में 40.8 डिग्री, ग्वालियर में 34.1 डिग्री, उज्जैन में 41.4 डिग्री और जबलपुर में 38.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बारिश होने के कारण सिवनी, छिंदवाड़ा, सीधी, टीकमगढ़, रायसेन और शिवपुरी में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

कब तक रहेगा ऐसा मौसम..

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात और वेस्टर्न पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में ओले-बारिश का दौर जारी है। रिपोर्ट्स की मानें तो अगले मंगलवार यानि 6 मई तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। रविवार को प्रदेश के आधे से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है। जबकि गुना, अशोकनगर,शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है। यहां 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इसके अलावा विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, आगर, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, जबलपुर, नरिसंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में भी चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!