दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

‘प्रधानमंत्री मोदी’ पर टिप्पणी करते ही ट्रोल हो गई कंगना

 

पूरे विश्व की शीर्ष राजनैतिक संगठन कहलाने वाली भाजपा की फजीहत इन दिनों देखने बनती है।पहलगाम हमले के बाद से सियासी पारा गरमाया हुआ है जो अभी धधकते ही जा रहा है पहले केबिनेट मंत्री कुँवर विजय शाह,फिर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और अब कंगना रनौत, अपने बड़बोले और बेतुके बयान से न सिर्फ पार्टी बल्कि देश को भी शर्मसार कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला…

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत उन लोगों में से हैं जो बिना किसी की परवाह किए कुछ भी बोल जाती है।इसकी वजह से कई बार वो सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का निशाना बन जाती हैं। अब कंगना रनौत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर ट्वीट किया था। इस ट्वीट में कंगना पीएम मोदी और ट्रंप की तुलना करते हुए नजर आ रही थीं। उन्होंने पीएम मोदी को सब अल्फा मेल का बाप बताया था। कंगना के इस ट्वीट पर बहुत से लोगों ने उन्हें ट्वीट डिलीट करने की सलाह दी थी और कंगना ने अपना ये ट्वीट डिलीट भी कर दिया है।
दरअसल, बिजनेस जगत से एक खबर आई है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एप्पल के सीईओ टिम कुक से कहा है कि वो भारत में आईफोन प्रोडक्शन ना बढ़ाएं। ट्रंप का कहना है कि एप्पल को अमेरिका में ही एप्पल डिवाइसेज का प्रोडक्शन बढ़ाना चाहिए। इसी खबर को शेयर करते हुए कंगना ने अपना ट्वीट लिखा था।
कंगना ने ट्वीट में लिखा था- “इस प्यार के खो जाने का क्या कारण हो सकता है? वो अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, लेकिन दुनिया के सबसे प्रिय नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।” दूसरा कारण बताते हुए कंगना ने लिखा था- “ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं, लेकिन मोदी का ये तीसरा टर्म है।” कंगना ने तीसरा कारण बताते हुए लिखा-” बेशक ट्रंप एक अल्फा मेल हैं, लेकिन हमारे पीएम सब अल्फा मेल के बाप हैं।” कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में आगे लिखा था- आपको क्या लगता है? ये पर्सनल जलन है या डिप्लोमैटिक इनसिक्योरिटी है?
हलाकि बाद में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें अपना निजी राय व्यक्त करने से मना करते हुए पोस्ट डिलीट करने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!