दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

तीन करोड़ गाँजे के मामले में टीआई हुए सस्पेंड

 

शहडोल।।

शहडोल जिले में बीते दिनों जयसिंहनगर थाना अन्तर्गत पकडाया गाँजा वर्दी से लेकर सफेदपोश नेताओं के लिए भी सिरदर्द बना हुआ है पूरे किस्से में अलग-अलग किरदारों के नाम सामने आ रहे हैं कुछ तो पुराने तस्करों के नाम ले रहे हैं तो कुछ उनसे जुड़े गुर्गों का होना बता रहे हैं।फिलहाल इस मामले में पुलिस अधीक्षक शहडोल ने थाना प्रभारी जयसिंहनगर को सस्पेंड कर दिया है ।सूत्र बताते हैं कि कुछ और वर्दीधारियों के नाम भी इस पूरे खेल में शामिल हैं जो आगे प्याज के छिलके की तरह बाहर आ सकते हैं।
दरअसल शहडोल जिले अन्तर्गत हाल ही में 38 क्विंटल से अधिक गांजा पकड़ने का मामला सामने आया था। इस मामले में थाना प्रभारी द्वारा उदासीनता बरती गई थी। रिटायर्ड DFO के खेत में लावारिस हालत में 121 बोरियों में 38 क्विंटल 36 किलो 100 ग्राम गांजा मिला था। इस गांजे की कीमत लगभग 3 करोड़ 6 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई थी। इतने बड़े मामले में संबंधित थाने की भनक नहीं लगी थी।जिससे पुलिस महकमे कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे।मामले में गम्भीरता दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल ने थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!