दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

माह भर से नाच रही घोड़ी और प्रभारी को भनक तक नही

माह भर से नाच रही घोड़ी और प्रभारी को भनक तक नही
अनूपपुर।।

जुएँ के खेल में लाखों लुटाने वाले और हारने वाले युवाओं व पुरुषों की बात की जाए तो शायद उंगलियों में उनकी गिनती नही की जा सकती कभी महाभारत में पांडव स्त्री हार गए तो कभी कोई सोना,गहना सम्पत्ति हार गया पर ये लत छूटी नही और इसे खिलाने वाले अपने घरों की तिजोरियाँ भर रहे हैं सम्भाग में जुएँ का नेटवर्क फैलाने वाले बसमी ,रजनी और मुराद इन दिनों चचाई गीता ग्राम में घोड़ी नचा रहे हैं ताज्जुब की बात है गीता ग्राम चचाई थाने के इतना नजदीक होने के बाद भी प्रभारी को इस बात की भनक तक नही या फिर पूरा खेल इनके मूक इशारे में चल रहा है ।
घोड़ी के इस पूरे खेल का जिम्मा संजय के कंधे पर है यह संजय महाभारत में धृतराष्ट्र को गुमराह किया और यहाँ अनूपपुर के तेज तर्रार पुलिस कप्तान की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहा है।
समाजसेवा का चोला ओढ़ने वाले लोगों का नशा आज भी इस जुएँ में बरकरार है और तकरीबन 8 पेटी उतरने के बाद अभी भी उस फड़ में शिरकत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!