दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

“दिल के अरमाँ आँसुओं में बह गए”मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति में भेदभाव

दिल के अरमाँ आँसुओं में बह गए” खबर लिखते समय ये स्क्रिप्ट जहन में एक बार जरूर आ जाता है कैसे सलमा आगाँ ने सिंगर समेत इस फिल्म में एक्ट्रेस का किरदार निभाया और फिल्म को सिनेमा जगत में खूब सराहा गया पर रील लाइफ और रियल लाइफ में जमीन आसमान का अंतर है हलाकि कई मरतबा रील लाइफ की स्टोरी रियल लाइफ से मैच भी करता है यहाँ रील लाइफ में नेता माने भाजपा मंडल अध्यक्ष के सपने संजोने वाले किरदारों के सपने अधर में रह गए और रह गया नसीब में झंडा,दरी और चटाई।इसलिए ये गाना तो बनता है दिल के अरमाँ आँसुओं में बह गए ।

शहडोल। विनय मिश्रा की कलम से…

बीजेपी ने संगठन को सुचारू रूप से चलाने व बूथ और मण्डल स्तर पर पार्टी की पकड़ बनाने के लिए शहडोल जिले के पांच मंडलों में नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्तियां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल की अनुशंसा पर की गई हैं, जिसकी घोषणा पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी विधायक भगवानदास सबनानी ने 23 जुलाई 2025 को जारी पत्र के माध्यम से की है।

इन नियुक्तियो में, ब्यौहारी मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विनय गुप्ता ‘मोनू’ को सौंपी गई है, वहीं सोहागपुर मंडल की कमान मृदुल मिश्रा को दी गई है। गोहपारु मंडल में राजीव शर्मा ‘अन्नू’, बुढार मंडल में अर्जुन सोनी और धनपुरी मंडल में अजय शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है।
हमने मण्डल अध्यक्ष की खबरों को एपिसोड दर एपिसोड प्रकाशित किया है और कैसे पूर्व की खबरों में बताया था कि कुछ मंडलों में मण्डल अध्यक्ष की पदों में लेकर कैसे माननीय-सम्माननीय अड़े रहे और अंततः उनका ये दबाव उन्ही के अनुसार परिणाम में परिणित हुआ।खैर जाने दीजिए अब इस खुशी के अवसर पर मातम क्यों मनाएँ बाँकियो के दिल मे तो वेदना की बिरहा लोट रही है जिनके नैन नक्श इस अवसर की तलाश में राह गुजार रहे थे उनमें नीर भरभर के बह रहे हैं।अब सलमा आगाँ का वो गीत ठीक-सटीक बैठ रहा है..”दिल के अरमाँ आसुंओं में बह गए..जो नही बन पाए उनकी बारी आएगी..जो उम्रदराज हो गए हैं उनको भी पार्टी पार लगाएगी जैसे वर्तमान में एक मण्डल अध्यक्ष को अवसर दिया गया है।इसलिए नर हो न निराश हो!

“हार्ड लक”..तब तक झंडा,दरी चटाई का विशेष ध्यान रखें।
गाने की अगली लाइन हो सके तो जरूर गुनगुनाएं..”हम वफा करके भी तन्हा रह गए..”!

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!