दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

धनपुरी में सूने घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी, इलाके में फैली दहशत

धनपुरी में सूने घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी, इलाके में फैली दहशत

धनपुरी।।
धनपुरी के वॉर्ड नंबर 16 स्थित कच्छी मोहल्ले में रक्षाबंधन की रात सूने मकान में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मकान की खिड़की तोड़कर अंदर घुसते हुए नकदी और जेवरात समेत करीब 1 लाख रुपये से ऊपर की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

मकान मालकिन ने बताया कि वह अपने भाई के यहाँ राखी बाँधने गई थी एक दिन बाद जब वह सुबह घर लौटी तो घर का के दरवाजे के बगल से खिड़की के राड निकले हुए थे।

थाना प्रभारी खेम सिंह पेन्द्रो ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से कुछ अहम सुराग जुटाए हैं।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ी है और रात में पुलिस गश्त न के बराबर है। इस घटना के बाद कॉलोनी में भय का माहौल है और लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

यह है पूरा मामला…

धनपुरी कच्छी मोहल्ला निवासी ऊषा तिवारी पति स्व. गुरू प्रसाद तिवारी उम्र 65 साल निवासी ने
अपने नाती विवेक तिवारी के उपस्थित के साँथ थाना में रिपोर्ट किया है कि वर्ष 2021 में कालरी से रिटायर हुई हूं। दिनांक 09.08.2025 को दोपहर करीबन 12.00 बजे मैं अपने घर में ताला बन्द करके, अपने भाई अशोक शुक्ला को राखी बाँधने के लिये विवेकनगर थाना चचाई चली गई थी और दो दिनो तक वही पर रही। आज दिनांक 11.08.2025 को सुबह करीबन 11.30 बजे वापस अपने घर आई और देखी तो मेरे सामने वाले कमरे की खिडकी की रड़ टूटी हुई बाहर रखी थी, तब मै कमरे के अन्दर जाकर देखी तो मेरे कमरे का सामान बिखरा हुआ था तथा कमरे में रखी अलमारी को देखी तो अलमारी में रखे 2 सोने के लकेट, 1 सोने की अंगूठी, चाँदी की 1 जोड पायल व 1 करधन, चाँदी की हाथ की मेहदी, 6 चाँदी के सिक्के जिनमें लक्ष्मी गणेश की फोटो बनी है, 1 चाँदी की लक्ष्मी गणेश की छोटी मूर्ति, सनसुई कम्पनी की LED टी. व्ही 40 इंच की तथा नगदी 5000 रूपये नही थे, जो कोई अज्ञात व्यक्ति रात्रि में मेरे कमरे की खिड़की तोडकर कमरे के अन्दर घुसकर मेरा सोने चाँदी के जेबरात, नगदी एवं टीवी चोरी कर ले गया है, मेरा चोरी गया सामान की कीमत करीबन 90,000 रूपये होगी। मामले में धनपुरी पुलिस मामले छानबीन कर रही है और संदेही के तौर पर एक पुराने चोर पृवत्ति के व्यक्ति को पूँछतांछ के लिए निगरानी में रखे हैं थी किन्तु अब उसे छोड़ दिया गया है।

CCTV कैमरे में चोर स्प्ष्ट दिख रहा है किंतु पुलिस अभी तक उक्त चोर को नही पकड़ पाई है।

इनका कहना है..

मामले में छनबीन की जा रही है, सीसीटीवी फुटेज निकलवा रहे हैं जल्द ही चोर पकड़ लिया जाएगा।(खेम सिंह पेन्द्रों , थाना प्रभारी धनपुरी)

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!