दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

तो क्या वर्दी की सरपरस्ती में चल रहा जुएँ का कारोबार

 

माह भर से ऊपर हो गया पर अब तक नही मिला पुलिस को सुराग

बदलते रहे मण्डल अध्यक्षों के नाम,पर नही रुका बेलगाम खेल

सोहागपुर थाना अन्तर्गत एक लम्बे समय से अवैध कार्यो का बोलबाला रहा है कोयले से लेकर रेत की तस्करी दिन दहाड़े हो रही है किंतु मजाल है कि इनकी भनक सम्बंधित जिम्मेदारों को लग जाए शहडोल मुख्यालय और पुलिस थाने से महज 5 किमी के अंतराल जमुई में एक लंबे समय से जुआँ चलता रहा है पर इसकी भनक स्थानीय थाना ही नही बल्कि पुलिस के वरिष्ठ जिम्मेदारों तक को नही हुई।

शहडोल।। विनय मिश्रा…

जमुई ग्राम में जुएं का धंधा खुलेआम फल-फूल रहा है। आरोप है कि यह पूरा खेल पुलिस के संरक्षण और मिलीभगत के कारण यह अवैध कारोबार चल रहा है। अजीब बात है इतने बड़े पैमाने में जुएँ का खेल संचालित हो रहा है लेकिन इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को नही है । जुआँ प्रेमी स्थान बदल-बदलकर इस काम को रोजाना अंजाम दे रहे हैं पर इन्हें सुरक्षा देने का जिम्मा किसके हाँथो में है यह समझ से परे है ।
ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होती, उल्टा अड्डों से बाकायदा वसूली कर उन्हें सुरक्षा दी जाती है। नतीजतन, जुएं की लत से युवाओं का भविष्य बिगड़ रहा है और अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं।
गाँव के लोगों ने उच्चाधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यहीं से निकले मण्डल अध्यक्ष पर सामाजिक बुराई कभी बंद नही हुआ

आपको बता दें सोहागपुर मण्डल काफी दिलचस्प मंडलों में से एक माना जाता है यहाँ चल रहे वर्षो से जुएँ पर लगाम पूर्व के उच्च अधिकारियों से लेकर वर्तमान पुलिस के अफसर लगाम नही लगा पाए जमुई गाँव मे सम्भाग स्तर पर होने वाले इस जुएँ के समय-समय पर बड़े-बड़े दिग्गजों ने कमान सम्हाला है अब तो ऐसा लगने लगा है की जुएँ के इस बड़े फड़ में लगाम न लगना कहीं न कहीं राजनैतिक संरक्षण में पुलिस के हाँथ भी दबे हुए हैं। इसी ग्राम से मण्डल अध्यक्ष दो बार नियुक्त हुए किंतु यह सामाजिक बुराई उन मंडल अध्यक्षों को रास नही आई।

इन नामों की है शोर पुलिस पड़ी कमजोर

जमुई के आसपास इलाके में जुआँ खिलाड़ी और जुआँ खिलाने वालो के नाम बड़ी सहजता से लिया जाता है किंतु पुलिस अब तक इन जुआरियों तक नही पहुँच पाई यह बड़ा हास्यपद लगता है जुआँ के इस खेल से न सिर्फ चोरी,राहजनी,लूट बल्कि अन्य आपराधिक गतिविधियाँ भी जुमई व आसपास सटे गाँव कस्बों में फैल रहे हैं।इन नामो में उमरिया पाली में अपना हुक्का चलाने वाला लाला,रजनी, जैसे बड़े खिलाड़ी हैं तो अकरम शेट्टी,नीरज,आकाश इनके शागिर्द हैं।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!