दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

यहाँ बेखौफ सट्टे का खेल जारी

शहडोल।।

पुलिस अधीक्षक शहडोल की सख्ती के बाद सटोरिए जमीन तलाशने में जुट गए और
सट्टे का नाम लगभग बंद हो गया किन्तु जैसे ही पुलिस ने इस ओर से ध्यान हटाया सट्टे के इस खेल के नए नए खिलाड़ी और सटोरिए तैयार हो गए धनपुरी,बुढ़ार,और सिरौंजा जैसे कस्बो में सट्टे के नए नए कारोबारी खुद खाई करके इस खेल को बखूबी अंजाम दे रहे हैं।आधुनिकता के इस दौर में जहाँ डिजिटलाइजेशन का अपना एक अलग महत्व है वही सट्टे जैसे खेल के लिए यह डिजटल युग अब वरदान साबित हो रहा है।
सिरौंजा गांव में लल्लू नामक नया सटोरिया खाई से लेकर भुगतान करने का जिम्मा उठाया हुआ है। सुबह-शाम होते ही लल्लू के आसपास फोन की घण्टी बजने व भीड़ मंडराने लगता है और चौराहों मुहल्लों में ओपन क्लोज का नाम उछलने लगता है। लाखों रुपये का लेन-देन होता है। हैरानी की बात यह है कि यह खेल बीते कुछ समय से लगातार जारी है पर इस बात की भनक पुलिस को अब तक नही है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सट्टा कारोबार ने युवाओं को बुरी लत में धकेल दिया है, जिससे परिवार आर्थिक और सामाजिक संकट में फंस रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर प्रशासन कब चेतेगा।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!