दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

नल-जल योजना का काम ठप, लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी

नल-जल योजना का काम ठप, लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी

शहडोल।।

नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों की लागत से शुरू की गई नल-जल योजना का काम वर्षों से ठप्प पड़ा हुआ है। न ही योजना का पानी टँकी बन पाया है और न ही पाइपलाइन बिछ पाया है करोड़ो रूपये की यह बुनियादी सुविधा आज तक ग्रामीणों को पानी नही पहुँचा पाई और ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू करने के बाद बीच मे ही काम बंद कर दिया इसका मूल कारण ग्रामीण तो नही बता पाए पर विभाग भी ऐसी सम्वेदनाओं से दूर है।
योजना स्ट्रक्चर होने के बाद भी योजना अन स्ट्रक्चर्ड है और ग्रामीणों के घरों तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गर्मी और अन्य मौसम में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए भटकने को मजबूर रहते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से योजना अधर में लटक गई है। वहीं, जनप्रतिनिधियों द्वारा भी कोई ठोस पहल नहीं की जा रही। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द काम पूरा न हुआ तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

बुढ़ार जनपद अन्तर्गत ग्राम पंचायत कचहर में आज दो वर्षों से नल जल योजना का कार्य ठप्प पड़ा हुआ है नल की टँकी खुले आसमान में छत के बिना बारिश की बूंदों को ढूँढती रहती है। अधूरे कार्य का कितना भुगतान हुआ कितना बाँकी है इस बात की पुष्टि तो नही हो पाई है किंतु सरकार की इस बुनियादी सुविधाओं पर ग्राम पंचायत ठेकेदार व विभाग पलीता लगाने में आमादा हैं।ग्रामीणों ने बताया कि उनके ग्राम में दो वर्ष पहले नल-जल योजना की पानी टँकी बन रही थी किन्तु टँकी आज तक पूर्ण नही हो सकी और ग्रामीणों को घर पहुँच पानी का यह लाभ अब तक मुहैया नही हो पाया है।हास्यपद तो तब लगता है जब क्षेत्रीय नेता भी अपने सरकार की ऐसी महत्वपूर्ण योजनाओं से महरूम रहते हैं और ग्रामीणों की समस्या को नजरअंदाज करते है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!