दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

जनपद पंचायत बुढ़ार में सेवा पखवाड़ा का बृहद आयोजन, मरखी दाई मंदिर प्रांगण की साफ सफाई के साथ सेवा ही स्वच्छता पखवाडा 2025 का हुआ शुभारंभ

जनपद पंचायत बुढ़ार में सेवा पखवाड़ा का बृहद आयोजन, मरखी दाई मंदिर प्रांगण की साफ सफाई के साथ सेवा ही स्वच्छता पखवाडा 2025 का हुआ शुभारंभ

सभी ग्राम पंचायतो में सेवा पखवाड़े के तहत साफ सफाई के कार्यक्रम किए गए आयोजित

बुढार।।

 

मध्य प्रदेश की सरकार ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन उत्सव को 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तौर पर मनाए जाने का निर्णय लिया है इस पखवाड़े के तहत सभी ग्राम पंचायत, नगर पालिका ,नगर परिषद में कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है अभियान के प्रथम दिन 17 सितंबर को सभी नगर पंचायत नगर पालिका ग्राम पंचायत के धार्मिक स्थलों के साथ सफाई अपने क्षेत्र की जनप्रतिनिधियों सम्माननीय नागरिकों एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर किए जाने का कार्य किया गया है।

ग्राम पंचायत जमुनिहा के मरखी दाई मंदिर की साफ सफाई के साथ स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

आज 17 सितंबर 2025 को जनपद पंचायत बुढार अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुनिया के मरखी देवी मंदिर प्रांगण में स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक श्री जयसिंह मरावी के कर कमलो द्वारा हुआ जिसमें शासन द्वारा पूर्व निर्धारित गतिविधि अनुसार श्रमदान कर प्रांगण की साफ सफाई की गई ।
कार्यक्रम के शुभारंभ में विधायक महोदय द्वारा उपस्थित जन समुदाय को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। विधायक महोदय ने अपने उद्बोधन में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पर्यावरण हितैषी सामग्री जैसे दोना, पत्तल मिट्टी के बने वर्तन आदि का उपयोग करने हेतु लोगों को प्रोत्साहित किया गया ।
कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर ने सभी से इस अभियान में बढ़ चर भागीदारी करने के लिए आह्वान किया गया।
जनपद पंचायत बुढार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के विषय में उपस्थित जन समुदाय को जानकारी दी गई

केशवाही भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री शिवम त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि हम सभी सिंगल प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और पर्यावरण को सुरक्षित करें ।

कार्यक्रम में प्रमुख तौर पर सचिन श्रीवास्तव ब्लॉक समन्व स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, डॉक्टर श्री ओम त्रिपाठी ,श्री शिव तिवारी , सनी तिवारी ,अर्जुन बारगाही ,कमलेश सिंह पूर्व अध्यक्ष, दिनेश साहू सरपंच सचिव व रोजगार सहायक एवं ग्राम पंचायत के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ग्राम देवरी में जोगियान टोला मंच में की गई साफ सफाई

जनपद पंचायत बुढार अंतर्गत देवरी ग्राम के जोगियान टोला में दुर्गा पंडाल की साफ सफाई की गई इस दौरान पर ग्राम पंचायत के सरपंच ,उप सरपंच ,रोजगार सहायक एवं बड़ी संख्या में पंचायत के लोग उपस्थित रहे।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!