दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तीसरे दिन जनपद बुढार पर नवाचार ,ग्राम पंचायतो में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर आदेश हुए जारी

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तीसरे दिन जनपद बुढार पर नवाचार ,ग्राम पंचायतो में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर आदेश हुए जारी

बुढार।।

मध्य प्रदेश शासन की महत्वपूर्ण योजना स्वच्छता सेवा पकवाड़ा 2025 के क्रियान्वयन के दौरान जनपद पंचायत बुढार अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तीसरे दिन सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जनपद स्तर की टीम ने गिरवा के साप्ताहिक बाजार का भ्रमण किया इस दौरान ग्राम पंचायत के द्वारा बाजार परिसर में रैली आयोजित कर बाजार के लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करने एवं कचरे को डस्टबिन में डालने की समझाइए दी गई
जनपद पंचायत बुढार के स्वच्छता अधिकारी श्री सचिन श्रीवास्तव ने बाजार में दुकानदारों से संपर्क किया और प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का अनुरोध किया साथ में सचिन श्रीवास्तव ने सिंगल उसे प्लास्टिक के होने वाले नुकसान के बारे में दुकानदारों को बताया ।
इस दौरान कई दुकानदारों से उन्होंने चर्चा की सुख एवं गले कचरो को डस्टबिन में डालने के निर्देश दिए और जब कचरा इकट्ठा हो जाए तो उसे नाडेप में डाल दिया जाए। प्लास्टिक के उपयोग से बड़ी से बड़ी बीमारियां फैल रही है ऐसे में यदि आप लोग लगातार प्लास्टिक का उपयोग करते रहेंगे तो यह बीमारियां जड़ से खत्म नहीं होगी ।
सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वच्छता ही स्वस्थ भारत के अभियान को लेकर कई स्तर से दुकानदारों से एवं साप्ताहिक बाजार के ठेकेदार से भी बातचीत की ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि बाजार के पश्चात दूसरे दिवस पूरे बाजार परिषद से कचरे का निपटान एवं सुख एवं गीले कचरे को अलग-अलग जगह पर नाडेप में डाला जाए।
स्वच्छता रैली के दौरान दुकानों से अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी दिवाकर सिंह ने सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने का अनुरोध किया और सभी दुकानदारों को समझाया कि इसके उपयोग से बड़ी से बड़ी बीमारियां फैल रही है और यदि आप लोगों के द्वारा इसकी उपयोग को कम नहीं किया गया तो हम पूरी तरह से स्वस्थ नहीं रह पाएंगे।
साप्ताहिक सेवा अभियान पखवाड़े के भ्रमण के दौरान अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी दिवाकर सिंह बघेल ब्लॉक समन्वयक अधिकारी सचिन श्रीवास्तव एवं जनपद के अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!