दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

अभीप्सा सिंह बनीं कोच – नई पीढ़ी की मार्गदर्शक

नगरवासियों समेत सीनियर प्रशिक्षकों ने दी बधाई

डेस्क…भोपाल

 

खेल जगत से एक बड़ी और गर्व की खबर सामने आई है। मेहनत, लगन और अपने अदम्य उत्साह से पहचान बनाने वाली अभीप्सा सिंह का चयन अब “कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन” में कोच के रूप में किया गया है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे सम्भाग के लिए गौरव का क्षण है।
आपको बता दें कि अभीप्सा को यह अचीवमेंट न सिर्फ सम्भाग बल्कि निकट भविष्य में विश्व स्तर पर पहचना दिला सकती है कराटे इंडिया आर्गनाइजेशन अन्तर्गत दो शाखा तय किए जाते है..।

WKF, AKF जिनका सम्बन्ध वर्ल्ड और एशियन कराटे फेडरेशन से है फिर इसमें CRKF..कॉमनवेल्थ कराटे फेडरेशन व SARKF..साउथ एशियन कराटे फेडरेशन जैसी दो जिम्मेदारियों को शामिल किया गया है।
जिसमे ‘WKF’ (वर्ल्ड कराते फेडरेशन) की पहचान इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी(IOC)जैसी संस्थाओं से है यानी अभीप्सा का मेहनत और लक साँथ दिया तो ओलंपिक जैसे खेलों में शिरकत कर सकती है जो मुहावरों की दुनिया मे “पहाड़ से चना तोड़ने से कम नही है”।

अभीप्सा सिंह बुढ़ार नगर की रहने वाली हैं जिनके घर मे पुश्तों से दादा और परदादा पुलिस जैसे विभाग में सेवाएँ दे चुके हैं अभीप्सा के पिता “रमेश प्रताप सिंह उर्फ दादू सिंह” व माता “साधना सिंह” हैं ।
अभीप्सा अपने खेल जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन और प्रदर्शन से मिसाल कायम की। अब वही अनुभव और ऊर्जा वह नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को दिशा देने में लगाएंगी। उनके कोच बनने से खिलाड़ियों को न सिर्फ तकनीकी मार्गदर्शन मिलेगा, बल्कि वे आत्मविश्वास और जोश से भी भरेंगे।

खेल विशेषज्ञों का कहना है कि अभीप्सा का कोच के रूप में चयन खेलों में एक नई ऊर्जा और नए आयाम लेकर आएगा। खेल प्रेमी और स्थानीय लोग इस खबर से बेहद उत्साहित हैं और उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं।

●यह चयन साबित करता है कि कड़ी मेहनत और जुनून से हर सपना पूरा किया जा सकता है।

आपको बता दें कोच, रेफरी, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता एवं रेफरी, जज, कोच परीक्षाएं 26 से 28 सितंबर तक इंदौर में आयोजित की गईं। इस परीक्षा में शहडोल जिले से साक्षी माली, वंदना बसोर, काव्या सिंह, अभिप्सा सिंह, उत्तम हवार्ट प्रणामिल हुए। जिन्होंने सफलता अर्पित की। कोच संभाग कराटे प्रशिक्षक अजय चौधरी ने बताया कि यह सभी बच्चे कई वर्षों से प्रशिक्षण के उपरांत शामिल किए गए। इस उपलब्धता पर जिला कराते संघ के अध्यक्ष बलराम गुप्ता, उपाध्यक्ष सफदर हुसैन, मोहम्मद रईस खान, सरवन सिंह, अजय सौंधिया, धीरेंद्र सिंह एवं सभी खेल जगत लोगों ने उज्जवल भविष्य की कामना की।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!