दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

बुढार में हादसा, यूकेलिप्टस का पेड़ गिरा, आवागमन ठप

 

बुढार में हादसा, यूकेलिप्टस का पेड़ गिरा, आवागमन ठप

बुढ़ार।।

बुढार बस स्टैंड के पास हरजीत धर्म कांटाघर स्थित एक विशाल यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से मुख्य रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है, जिससे आवागमन बाधित हो गया।

स्थानीय लोगों की मानें तो पेड़ गिरने की आवाज काफी तेज थी, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर ज्यादा भीड़ नहीं थी, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।

सूचना मिलते ही थाना बुढ़ार व विद्युत अमला मौके पर पहुंचा वहीं नगर पंचायत की निष्क्रियता अपनी जगह है।  पेड़ को हटाने की कोशिश शुरू कर दी है। फिलहाल रास्ता बंद होने से बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित है।

राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!