दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

जयसिंहनगर में सनसनी : प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर दिनदहाड़े चोरी, पुलिस महकमे में हड़कंप

जयसिंहनगर में सनसनी : प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर दिनदहाड़े चोरी, पुलिस महकमे में हड़कंप

शहडोल।

जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे न्यायपालिका के अफसरों के सरकारी आवास तक को नहीं छोड़ रहे। जयसिंहनगर में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मजिस्ट्रेट सुबह अपने सरकारी आवास से न्यायालय गई थीं, उस वक्त सब कुछ सामान्य था। लेकिन शाम को जब वे घर लौटीं तो भीतर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच में पता चला कि घर से सोने का ब्रेसलेट, झुमके और चांदी के जेवर सहित करीब तीन लाख रुपए मूल्य के आभूषण चोरी हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और बारीकी से जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि यह सरकारी आवास शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर स्थित है। कुछ दिन पहले इसी थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल की डिग्गी से एक लाख रुपए चोरी होने का मामला सामने आया था, जिसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है। लगातार हो रही इन वारदातों से क्षेत्र के लोगों में दहशत है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब न्यायिक अधिकारी सुरक्षित नहीं, तो आम जनता की सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जाए?

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!